Bigg Boss OTT: इन कंटेस्टेंट्स की फीस उड़ा देगी आपके होश, ये है घर का सबसे महंगा सदस्य
नेहा भसीन
नेहा शो की वो कंटेस्टेंट हैं जिनके नाम का सबसे पहले खुलासा हुआ था। वो बिग बॉस के माहौल में ढलने की कोशिश कर रही हैं। पंजाबी सिंगर नेहा के सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोवर्स तो नहीं है लेकिन शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जरूर इजाफा होगा। वो एक हफ्ते के करीब दो लाख रुपये ले रही हैं।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की बड़ी स्टार अक्षरा सिंह इन दिनों शो में सबसे जबरदस्त पंगे लेती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फालोइंग है। अक्षरा से पहले और भी कई भोजपुरी सितारे बिग बॉस का हिस्सा बने लेकिन कोई सीजन जीत नहीं पाया। ऐसे में अक्षरा को लेकर लोगों को काफी उम्मीदे हैं। फीस की बात करें तो एक हफ्ते के अक्षरा सिंह करीब1.7 लाख रुपये लेती हैं।
करण नाथ
ये दिल आशिकाना फिल्म से लोगों के दिलों में घर कर जाने वाले करण नाथ बिग बॉस के घर में चुपचुप से नजर आते हैं। करण की एंट्री के साथ सबको उम्मीद थी कि वो शो में दमदार खेल खेलते नजर आएंगे लेकिन करण फिलहाल किसी से पंगा लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। हालांकि करण की एक हफ्ते की कमाई 1.75 लाख रुपये है।
निशांत भट्ट
मशहूर कोरियोग्राफर निशांत भट्ट को इस शो में एक हफ्ते के करीब 1.2 लाख रुपये मिल रहे हैं। गौरतलब है कि शमिता शेट्टी ने निशांत पर आरोप लगाया था कि एक शूट के दौरान निशांत ने उन्हें असहज महसूस करवाया था। शो में ही शमिता ने खुलासा किया था कि निशांत ने एक लाइन क्रास की थी जो उन्हें सही नहीं लगी।