फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: दिव्या अग्रवाल की वजह से आपस में भिड़े राकेश-शमिता, फूट-फूटकर रोईं शिल्पा की बहन

Wed, 01 Sep 2021 02:30 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 01 Sep 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty got upset seeing divya agarwal talking to Raqesh bapat brokedown after huge fight
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए इस बात का अंदाजा किसी को नहीं है। बिग बॉस ओटीटी जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है हर दिन के साथ यह शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो में कभी प्यार तो कभी तकरार देखने को मिल रही है। हाल ही में शो में लोगों को शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच बढ़ती नजदीकियां खूब पसंद आ रही हैं। बीतते समय के साथ ये दोनों अपने एहसास भी एक-दूसरे से साझा करते हुए दिखाई दिए। जब भी राकेश शो में भावुक हुए हैं शमिता ने उन्हें संभाला है। लेकिन लगता है इन दोनों के रिश्ते को अब किसी की नजर लग गई है।



दिव्या बनी शमिता-राकेश के झगड़े की वजह

शमिता शेट्टी और राकेश का रिश्ता अब प्रशंसकों को भी काफी कनफ्यूज कर रहा है। शो में इन दोनों के बीच का ये लगाव दोस्ती से कई बढ़कर दिखाई देता है। शमिता शेट्टी कभी-कभी राकेश बापट को लेकर पोजेसिव नजर आती हैं। दरअसल शमिता शेट्टी को राकेश बापट और दिव्या अग्रवाल का बात करना बिलकुल भी पसंद नहीं है। यही वजह है कि इन दोनों के बीच बिग बॉस के घर में बीती रात गहरी लड़ाई देखने को मिली।

bigg boss ott shamita shetty got upset seeing divya agarwal talking to Raqesh bapat brokedown after huge fight
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

राकेश ने कहा कंट्रोल मत करो

दरअसल जब दिव्या और शमिता घर में आए थे तो थोड़े दिन तो दोनों के बीच बॉन्ड देखने को मिला, लेकिन इसके बाद अचानक ही वीकेंड के वार के बाद बड़ा झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों ने ही एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया। शमिता शेट्टी दिव्या अग्रवाल से खुद भी दूर हैं और वो चाहती हैं कि उनके पार्टनर राकेश बापट भी दिव्या अग्रवाल से बात न करें। जिसकी वजह से वो राकेश को बार-बार दिव्या से बात करने पर टोकती हैं। शमिता की इस बात को सुनकर राकेश काफी इरिटेट हो जाते हैं और शमिता को कहते हैं उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश न करें।

bigg boss ott shamita shetty got upset seeing divya agarwal talking to Raqesh bapat brokedown after huge fight
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

जमकर हुई राकेश-शमिता की बहस

राकेश की ये बात शमिता को बिलकुल पसंद नहीं आती और वो उठकर बाथरूम में चली जाती हैं और बाथरूम में दोनों के बीच जमकर बहस होती है। शमिता राकेश से कहती हैं कि दिव्या अग्रवाल के अलावा मैंने आपको इस घर में कभी भी किसी से बात करने के लिए मना नहीं किया, इसलिए वो उन्हें ये नहीं कह सकते कि शमिता उन्हें कंट्रोल करती हैं। शमिता राकेश पर इस बात को लेकर भी गुस्सा हुईं कि घर में आने पर उनको लेकर कई बातें कही गईं अब उन्होंने भी उन पर एक इल्जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty got upset seeing divya agarwal talking to Raqesh bapat brokedown after huge fight
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

फूट-फूटकर रोईं शमिता शेट्टी

राकेश पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए शमिता शेट्टी ने उन्हें कहा कि मैं आपको सच में पसंद करने लगी हूं इसलिए मैं अपना हाथ आपको पकड़ने देती हूं किस करने देती हूं। शमिता ने राकेश से दिल का हाल बयां करते हुए ये भी कहा कि वो शुरू से उनके साथ कोई गेम नहीं खेल रही हैं और दिल से उनकी केयर करती हैं और पसंद करती हैं। शमिता ने राकेश से अपने दिल की बात करते हुए कहा कि इससे पहले उनके पिछले रिश्ते में उन्हें स्पेशल फील नहीं मिला इस वजह से ही वो लंबे समय से सिंगल है।

विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty got upset seeing divya agarwal talking to Raqesh bapat brokedown after huge fight
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

नेहा भसीन ने करवाया चुप

राकेश से बातचीत में शमिता ने जब उन्हें ये कहा कि वो उनकी केयर करती हैं और इस वजह से उन्होंने अपनी मां का लैटर नहीं पढ़ा तो राकेश ने उनसे कहा ये चीज को लेकर आप मुझे ताना नहीं मार सकती ये बैगेज दोनों के मन में हैं। शमिता शेट्टी ये सुनकर वहां से रोते हुए बाथरूम में जाती हैं और कहती हैं कि उन्हें अब कोई गेम नहीं खेलना। उन्हें चुप करवाते हुए नेहा भसीन उनसे कहती हैं कि वो किसी की बात को दिल पर लगाकर खुद को तकलीफ न पहुंचाए। खैर अब ये दोनों अपने बीच की दूरियों को मिटाएंगे या फिर इनका कनेक्शन भी बाकि घरवालों की तरह टूट जाएगा ये तो वक्त बताएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed