फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss ott: राकेश बापट ने शमिता शेट्टी के हाथ पर किया किस, सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछ लिया ऐसा सवाल

Wed, 25 Aug 2021 09:24 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 25 Aug 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott raqesh bapat give morning kiss to shamita shetty fans ask these question on social media
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : voot

बिग बॉस के घर में जाने के बाद अगर दर्शकों को कोई गाना सबसे पहले जहन में आता है तो वो है ‘कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पर’। बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है ऐसे में घर में लगातार लोगों के कनेक्शन बदलते हुए नजर आ रहे हैं। प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन ने जहां अपने पार्टनर का साथ छोड़कर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है तो वही अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा की भी एक नई जोड़ी दर्शकों को देखने को मिली। निशांत से लेकर जीशान तक कई लोगों ने अपने कनेक्शन बदल लिए। लेकिन इन सबके बीच एक कनेक्शन जो हर हालात में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहा वो है शमिता शेट्टी और राकेश बापट का।



बिग बॉस के घर की हैं स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट में शुमार

शमिता शेट्टी ने जब राज कुंद्रा मामले के बाद बिग बॉस ओटीटी में कदम रखा था तो लोगों ये बिलकुल पसंद नहीं आया था, यहां तक कि उन्हें दोबारा शो में लाने के लिए मेकर्स को काफी ट्रोल किया गया। लेकिन इन सभी बातों पर ध्यान न देते हुए शमिता शेट्टी ने न सिर्फ राकेश बापट के साथ एक मजबूत  कनेक्शन बनाए रखा, बल्कि वक्त-वक्त पर ये दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े रहे। शमिता बड़े ही प्यार से राकेश पर गुस्सा करती भी नजर आईं और समझाती भी तो वहीं राकेश भी उनकी बातों को ध्यान से सुनते दिखे।

bigg boss ott raqesh bapat give morning kiss to shamita shetty fans ask these question on social media
राकेश बापट - फोटो : Social media

राकेश बापट से बढ़ रही हैं नजदीकियां

शमिता शेट्टी और राकेश बापट शुरुआत से ही एक साथ गेम में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन गेम के साथ-साथ दर्शकों को इन दोनों की नजदीकियां भी देखने को मिल रही हैं। राकेश बापट कुछ दिनों पहले शमिता शेट्टी से फ्लर्ट करते हुए नजर आए थे, जिसे देखने के बाद सिर्फ दर्शकों के मन में ही नहीं बल्कि घर वालों के मन में भी ये सवाल उठने लगा कि दोनों के बीच में कुछ तो चल रहा है।

bigg boss ott raqesh bapat give morning kiss to shamita shetty fans ask these question on social media
राकेश बापट - फोटो : Social media

शमिता शेट्टी के हाथ पर किया किस

हाल ही में बिग बॉस के घर से राकेश और शमिता की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शमिता आराम कर रही हैं। सुबह-सुबह राकेश बापट और शमिता शेट्टी का दिन एक किस के साथ शुरू हुआ। राकेश बापट को शमिता शेट्टी के हाथ पर किस करते हुए देखा गया। इन दोनों की दोस्ती पर शमिता शेट्टी और राकेश की दोस्ती पर लोग जमकर कमेन्ट कर रहे हैं। इस फोटो में राकेश का शमिता के प्रति लगाव साफ देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott raqesh bapat give morning kiss to shamita shetty fans ask these question on social media
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा ये सवाल

दर्शकों का दावा है कि शमिता शेट्टी और राकेश के बीच बिग बॉस में नजदीकियां बढ़ रही है। हालांकि शुरुआत से ही एक-दूसरे के साथ जुड़े रहने के कारण लोग इन दोनों को बहुत पसंद कर रहे हैं। इन दोनों की बढ़ती दोस्ती दर्शकों को भी खूब भा रही है और यही वजह है कि राकेश बापट से कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि वो क्या बिग बॉस के घर से शमिता से शादी करके निकलेंगे?

विज्ञापन
bigg boss ott raqesh bapat give morning kiss to shamita shetty fans ask these question on social media
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

शमिता के साथ लगता है अपनापन

हाल ही में बिग बॉस के घर में कनेक्शन टास्क खेला गया, जहां बिग बॉस ने घरवालों को ये सुविधा दी कि अगर वो चाहे तो अपना कनेक्शन बदल सकते हैं। जहां कई घर वालों ने कनेक्शन बदले तो वही शमिता शेट्टी ने अपना दिल राकेश को दिया और राकेश ने भी उसे ये कहते हुए स्वीकार किया कि उन्हें शमिता के साथ अपनापन लगता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed