{"_id":"6125e9b334d28e17932c48f6","slug":"bigg-boss-ott-pratik-sehajpal-teases-married-neha-bhasin-that-she-is-in-love-with-him-singer-gave-this-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: मुझसे प्यार हो गया है क्या? प्रतीक सहजपाल के सवाल पर शादीशुदा नेहा भसीन ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss OTT: मुझसे प्यार हो गया है क्या? प्रतीक सहजपाल के सवाल पर शादीशुदा नेहा भसीन ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा भसीन, प्रतीक सहजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। बहस, लड़ाई , झगड़े और टास्क के साथ साथ ये शो अपनी छेड़खानी और रोमांस के लिए भी काफी मशहूर रहा है। इस शो में प्यार मोहब्बत और दोस्ती के भी कई रंग देखने को मिले हैं। हर दिन शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की इवेक्शन बदल रही है जिसे देखकर दर्शकों को काफी मजा आ रहा है। हाल ही में नेहा भसीन ने अपना कनेक्शन मिलिंद गाबा को छोड़कर प्रतीक सहजपाल संग अपना कनेक्शन बना लिया है।
चर्चा में आया नेहा-प्रतीक का लव कनेक्शन
नेहा मिलिंद को अपना अच्छा दोस्त बताती रही हैं ऐसे में जब उन्होंने प्रतीक को अपना नया कनेक्शन बताया तो सभी हैरान रह गए। ऐसे में प्रतीक भी ये मौका कहां छोड़ने वाले थे। उन्होंने नेहा से सीधे प्यार का सवाल ही पूछ लिया जिस पर नेहा का जवाब हर किसी को काफी पसंद आ रहा है।
2 of 5
प्रतीक सहजपाल, नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इन दिनों नेहा और प्रतीक के बीच की नजदीकियां काफी चर्चा में हैं। यहां तक कि घर के कुछ लोगों का मानना है कि नेहा प्रतीक से प्यार करने लगी हैं। वहीं मिलिंद को छोड़ प्रतीक को चुनने पर लोगों को इस बात पर और भी यकीन होने लगा है। लाइव टेलीकास्ट के दौरान भी नेहा और प्रतीक बात करते दिखे।
3 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Instagram
इस दौरान प्रतीक ने नेहा से पूछ लिया कि कहीं वो उनसे प्यार तो नहीं करने लगी हैं। इस पर नेहा ने पहले प्रतीक की इस बात को बकवास बताया फिर कहा क्या वो अपने एहसास के बारे में बात कर रहे हैं। दरअसल प्रतीक नेहा को चिढ़ाते हुए कहते हैं, 'आप घूम फिर कर मेरे पास आ जाती हैं। मेरी आंखों में देख रही हैं, क्या प्यार हो गया है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर नेहा शर्माते हुए कहती हैं, 'ये एकतरफा प्यार है, आप मुझसे प्यार करते हैं, मैं आपसे नहीं'। दूसरी तरफ प्रतीक और नेहा की ये छेड़खानी अक्षरा को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। दरअसल अक्षरा ने पहले प्रतीक को अपना कनेक्शन चुना था लेकिन प्रतीक ने उनका कनेक्शन बनने से मना कर दिया था जिसके बाद से प्रतीक और नेहा की दोस्ती अक्षरा को और भी अच्छी नहीं लग रही है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीक सहजपाल, अक्षरा सिंह
- फोटो : Instagram
अक्षरा कहती हैं कि जल्द ही शो मे लव एंगल शुरू होने वाला है। इस पर नेहा गुस्से में कहती हैं कि उनका लव एंगल क्यों होगा जब वो पहले से शादीशुदा हैं। वहीं घरवाले भी प्रतीक और नेहा की दोस्ती को प्यार बता रहे हैं। राकेश भी शमिता को ये बताते दिखे कि नेहा प्रतीक से प्यार करनी लगी हैं जिस पर शमिता का कहना था कि नेहा अपनी शादी में खुश हैं उन्हें बस प्रतीक के साथ रहना अच्छा लगता है। अब देखना होगा कि इन सब बातों का नेहा की जिंदगी पर क्या असर पड़ता है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।