फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: कभी सीरियल की जान थे ये कलाकार, जानिए अब कहां हैं और कैसे दिखते हैं

Wed, 25 Aug 2021 12:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
TV sakshi tanwar juhi parmar actors were once life serial know where they are now and how they look
कभी सीरियल की जान थे ये कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन जगत में फीमेल एक्ट्रेसेस का सिक्का चलता है। खूबसूरती चाहे बड़े पर्दे पर देखने मिले या छोटे पर्दे पर, खूबसूरती कभी छोटी-बड़ी नहीं होती। बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन की भी कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई है। टेलीविजन इंडस्ट्री भी काफी ग्लैमरस है। यहां जो टिक जाए, वो लंबा चलता है। खास बात यह है कि टेलीविजन में एक्ट्रेस शो की सक्सेस से नहीं चलती, बल्कि शो एक्ट्रेस की सक्सेस से चलता है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कभी सीरियल की जान कहलाने वाली ये अभिनेत्रियां कहां हैं और कैसी दिखती हैं। 



कुमकुम- जूही परमार
सीरियल कुमकुम ने 7 सालों तक दर्शकों को एंटरटेन किया है। इस सीरियल का नाम याद आते ही इसका गाना 'जीवन कर लेता है श्रंगार सच है ना कुमकुम से'....अपने आप जुबान पर आ जाता है। यह सीरियल 15 जुलाई 2002 को शुरू हुआ था। इस सीरियल में जूही परमार ने अच्छी बेटी, बहू, पत्नी और मां बनकर एक मिसाल पेश की थी जिसके बाद लोग जूही को असल जिंदगी में भी 'कुमकुम' कहकर बुलाने लगे। इस सीरियल को ऑफ एयर हुए एक अरसा हो चुका है। इस सीरियल के बाद जूही परमार कई सारे सीरियल्स में नजर आईं। इनमें 'विरासत', 'कुसुम', 'देवी', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'तेरे इश्क में' और 'संतोषी मां' शामिल है। जूही परमार ने एक्टर सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। साल 2012 में जूही बिग बॉस की विनर बनीं और इसके बाद उन्होंने एक बेटी समायरा को जन्म दिया। इसके बाद जूही और सचिन के रिश्तों में दरार आ गई और साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। जूही इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।

TV sakshi tanwar juhi parmar actors were once life serial know where they are now and how they look
साक्षी तंवर - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी घर घर की- साक्षी तंवर

कहानी घर-घर की पार्वती बहू को कौन नहीं जानता। टीवी और फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री साक्षी तंवर का अभिनय करियर दो दशक से ज्यादा समय से दमदार तरीके से चला आ रहा है।इसके बाद साक्षी ने कई सारे सीरियल किए जिसमें कुटुम्ब, देवी, जस्सी जैसी कोई नहीं, बड़े अच्छे लगते हैं और कर ले तू भी मोहब्बत वेब सीरीज शामिल है। इसके साथ ही साक्षी ने आमिर खान के साथ 'दंगल' में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में साक्षी ने आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाया है। साक्षी ने अक्टूबर 2018 में 8 महीने की एक बेटी को अडॉप्ट किया है जिसका नाम दित्या है। साक्षी बेटी को मां लक्ष्मी का वरदान मानती हैं। इसलिए उन्होंने बेटी को दित्या नाम दिया, जो कि मां लक्ष्मी का ही एक नाम है। इस नाम का मतलब प्रार्थनाओं का फल देने वाली होता है। 

TV sakshi tanwar juhi parmar actors were once life serial know where they are now and how they look
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' - फोटो : Social media
क्योंकि सास भी कभी बहू थी- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू  थी' से घर-घर में लोकप्रियता हासिल की थी। तुलसी वीरानी के रूप में आठ सालों तक उन्होंने लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस शो में उनके साथ मिस्टर बजाज के रूप में रोनित रॉय नजर आए। हालांकि अब तुलसी वीरानी उर्फ स्मृति ईरानी परदे से दूर है और राजनीति में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV sakshi tanwar juhi parmar actors were once life serial know where they are now and how they look
संगीता घोष - फोटो : सोशल मीडिया
देश में निकला होगा चांद- संगीता घोष

संगीता घोष टेलिविजन की दुनिया का जाना-माना नाम है। स्टार प्लस पर प्रसारित हुए शो ‘देश में निकला होगा चांद’ की पम्मी को कौन भूल सकता है। इस शो ने संगीता को घर-घर में पहचान दिलाई। संगीता घोष ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सीरियल्स में काम किया है। संगीता घोष पश्चिम बंगाल के शिवपुरी की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
TV sakshi tanwar juhi parmar actors were once life serial know where they are now and how they look
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
काव्यांजलि- अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी ने टीवी पर साल 2001 में ‘कभी सौतन कभी सहेली से डेब्यू’ किया था। इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद अनीता ने छोटे पर्दे पर धमाल मचा दिया। उन्होंने 'कोई अपना सा', 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'क्या दिल ने कहा', 'कसम से', 'प्यार तूने क्या किया' और 'नागिन' सहित कई सीरियल में काम किया। अनीता ने शो में निभाए अपने किरदार से लोगों के दिलों पर राज किया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पल-पल की अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वो मां बनी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed