{"_id":"613f6f0a8ebc3eb6fa773f94","slug":"bigg-boss-ott-contestants-pointed-out-once-again-divya-agarwal-neha-bhasin-called-her-villain-and-fake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: घरवालों के निशाने पर फिर आईं दिव्या अग्रवाल, नेहा ने बताया घर की विलेन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss OTT: घरवालों के निशाने पर फिर आईं दिव्या अग्रवाल, नेहा ने बताया घर की विलेन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा भसीन, दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी धीरे-धीरे फिनाले के करीब बढ़ रहा है और फैंस को इस शो को देखने में और भी आनंद आ रहा है। इस बार संडे के वार में मूस जट्टाना शो से बाहर हो गईं। मूस के जाने से निशांत काफी दुखी नजर आए। हालांकि शो में देवोलीना और रश्मि देसाई की एंट्री ने घर का माहौल बेहद खुशनुमा बना दिया। बता दें कि देवोलीना और रश्मि दोनों ही बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। दोनों ने घर के सदस्यों से मुलाकात की। साथ ही रश्मि ने कहा कि दिव्या और प्रतीक का कनेक्शन बहुत ही मजबूत है।
नेहा ने बताया दिव्या को घर की विलेन
वहीं रश्मि और दिव्या ने कंटेस्टेंट का साथ एक गेम खेला जिसमें एक बार फिर सदस्यों के बीच की दोस्ती और दुश्मनी साफ देखने को मिली। इस दौरान एक बार फिर दिव्या अग्रवाल घरवालों के निशाने पर आ गईं। एक टॉस्क के दौरान जहां ज्यादातर सदस्यों ने दिव्या पर निशाना साधा तो वहीं नेहा भसीन ने उन्हें घर की विलेन तक बता दिया।
2 of 5
राकेश बापट, दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि और देवोलीना ने राकेश, दिव्या और शमिता को साथ में एक टास्क परफॉर्म करने के लिए बुलाया जहां राकेश को उनके कुछ सवालों का जवाब देना था। टास्क ये था कि राकेश से एक एक सवाल पूछा जाएगा और वो जिसका नाम लेंगे उस सदस्य का मुंह उन्हें पानी के टब में डालना होगा। ऐसे में राकेश से सवाल पूछा गया कि कौन सबसे पहले मूव ऑन कर जाता हैं? इस पर राकेश ने दिव्या का नाम लिया क्योंकि वो शमिता से लड़ाई के बाद तुरंत मूव ऑन कर गई थीं।
3 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
इसके बाद से राकेश से पूछा गया कि घर में सबसे जिद्दी कौन है? जिस पर उन्होंने फिर दिव्या का नाम लिया। इसके बाद उनसे पूछा गया कि घर में सबसे मूडी कौन है और एक बार फिर राकेश ने दिव्या का नाम लिया। इस पर प्रतीक ने कहा कि वो बार बार दिव्या का नाम ही क्यों ले रहे। इसके अलावा अगले राउंड में निशांत भट्ट और नेहा भसीन को बुलाया गया और उनसे भी ऐसे ही सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा से पूछा गया कि घर का विलेन कौन है? तो उन्होंने दिव्या को चार प्वाइंट दिए। उन्होंने कहा कि दिव्या का घर में कोई कनेक्शन नहीं है और वो ही घर की असली विलेन हैं। वहीं घर के सबसे फेक सदस्य के नाम पर भी नेहा ने दिव्या को ही प्वाइंट दिए।उन्होंने कहा कि प्रतीक उन्हें फेक नहीं लगते हैं लेकिन दिव्या उन्हें काफी फेक नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
इसके अलावा घरवालों से पूछे गए तमाम सवालों में लगभग सभी ने दिव्या का ही नाम लिया। हालांकि दिव्या दर्शकों की पसंदीदा हैं। वो कई बार घर के सदस्यों से लेकर होस्ट करण जौहर तक से पंगे लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। वहीं इस आखिरी हफ्ते में भले ही घर के सदस्य के अपने विचार कुछ भी हों लेकिन दर्शक किसे विजेता बनाते हैं ये आने वाले वक्त में पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।