'बिग बॉस ओटीटी 2' इस बार उतनी ही सुर्खियां बटोर रहा है, जितना कलर्स पर प्रसारित होने वाला 'बिग बॉस'। इसको हम सलमान खान का जादू कहें या ओटीटी के दूसरे सीजन में आए कंटेस्टेंट्स का, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन यह सीजन दिन-ब-दिन धमाकेदार होता जा रहा है। बीते दिन शो को मसालेदार बनाने और कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियां गिनाने भाईजान 'वीकएंड का वार' एपिसोड लेकर आए। इस एपिसोड में सलमान खान ने अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी और आलिया सिद्दीकी की जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं इस एपिसोड में मनीश पॉल अपनी वेब सीरीज 'रफूचक्कर' को प्रमोट करने भी पहुंचे।
BB OTT 2: सलमान खान ने जमकर लगाई आकांक्षा पुरी-आलिया सिद्दीकी की क्लास, 'वीकएंड का वार' में जमकर बसे भाईजान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपिसोड की शुरुआत अभिनेता मनीष पॉल द्वारा घर के सदस्यों के साथ अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'रफूचक्कर' को प्रमोट करने से हुई। मनीष ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ एक गेम खेला, जिसमें घर के सदस्यों को अन्य प्रतियोगियों को विचित्र फिल्म शीर्षक देना था। गेम के दौरान सभी ने खूब मस्ती-मजाक किया और इसके बाद मनीष पॉल स्टेज पर सलमान खान के साथ शामिल हो गए थे। हालांकि, इसके बाद 'वीकएंड का वार' का असली खेल शुरू हुआ और सलमान ने एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स को खूब फटकार लगाई।
Ratna Pathak Shah: 'बुड्ढी आंटी' कहने वालों पर भड़कीं रत्ना पाठक, अभिनेत्री ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
सलमान खान ने अभिषेक को सलाह देने से शुरुआत की उन्होंने घर में शानदार एंट्री की थी, लेकिन अब वह दबे हुए और भ्रमित दिख रहे हैं। भाईजान ने अभिषेक मल्हान से उस उत्साह को वापस लाने के लिए कहा, जिसके साथ उन्होंने शो में प्रवेश किया था। इसके बाद सलमान खान, आकांक्षा पुरी पर जमकर बरसे। 'कांटो वाली कुर्सी' पर आकांक्षा को बैठाने के बाद सलमान खान ने उन्हें बेबिका धुर्वे के खिलाफ झूठी कहानी बनाने के लिए खूब सुनाया। सलमान ने उन्हें फटकार लगाते हुए आकांक्षा से पूछा कि वह लगातार बेबिका को शर्मिंदा क्यों कर रही हैं, उन्हें खतरनाक बुला रही हैं, उसकी मानसिक स्थिति और मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठा रही हैं और उसके लिए मेडिकल जांच का सुझाव दे रही हैं। सलमान ने बेबिका के बारे में झूठ फैलाने के लिए आकांक्षा की आलोचना की और बेबिका का समर्थन किया।
भाईजान ने आकांक्षा पुरी से कहा, 'आपकी ये चुगलियां लगाने की और ये झूठी कहानियां बनाने की आदत घर के अंदर भी है और बाहर भी है। यहां बेफालतू कि झूठी कहानियां फैलाने की जरूरत नहीं है। अगर आपको लगता है कि बेबिका आपको दुख पहुंचाएगी, तो आप गलत बोल रही हैं।' फिर, सलमान ने आलिया सिद्दीकी को हर समय रोने और घर के सदस्यों के सामने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने रिश्ते और असफल शादी के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाया। सलमान ने आलिया से साफ कहा कि मेकर्स और दर्शकों को उनकी समस्याएं जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
Death Anniversary: माइकल जैक्सन के जूतों में छिपा था उनकी कामयाबी का राज? ऐसे बने थे 'किंग ऑफ पॉप'
सलमान खान ने कहा, 'आप बहुत बात कर चुकी हैं... घर के अंदर भी और बाहर भी। आपने एक-एक को पकड़-पकड़ के अपना वर्जन दिया, ताकि हम वो वर्जन दिखाएं। वो जो घर की बातें हैं, पति- पत्नी, सास, साली, ससुर, मामा का, चाचा का, इसका-उसका...इधर इस घर में नहीं होने का।' वीकएंड का वार एपिसोड रविवार को भी जारी रहेगा और चार नॉमिनेटिड कंटेस्टेंट्स- जिया शंकर, बेबिका धुर्वे, पलक पुरसवानी और अविनाश सचदेव में से एक को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
Salman points out the false narrative being set by Akanksha.
Watch the drama unfold tonight at 9pm on #WeekendKaVaar with Salman Khan. Streaming free on #JioCinema.#BiggBossOTT2 #BBOTT2 #BBOTT2onJioCinema @beingsalmankhan#BebikaDhurve @akanksha800 pic.twitter.com/vkXC8GGTY7