फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is malyali model ravleen varghese appeared in ramp walk in victoria secret

रवलीन वर्गीज: कौन हैं ग्लोबल रैंप पर वॉक करने वाली दक्षिण भारत की सुंदरी? जानें कैसे अचानक चर्चा में आईं

Tue, 20 Oct 2026 12:38 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

Ravleen Varghese Profile: मलयाली मॉडल रवलीन वर्गीज अपने रैप वॉक के बाद से सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। मगर अब भी कम ही लोग दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाली इस सुंदरी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
who is malyali model ravleen varghese appeared in ramp walk in victoria secret
रवलीन वर्गीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयाली मॉडल रवलीन वर्गीज ने हाल ही में हुए एक ग्लोबल फैशन शो में हॉलीवुड की तमाम हस्तियों के बीच रैंप वॉक की।। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सुंदरता का विदेश में प्रतिनिधित्व किया। इस फैशन शो में जीजी हदीद से लेकर कई सितारे शामिल हुए। जानें रवलीन के बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं रवलीन वर्गीज?

  • रवलीन केरलम के पथानामथिट्टा की रहने वाली हैं। 
  • वह 25 साल की मलयाली मॉडल हैं। 
  • रवलीन पहली ऐसी भारतीय मॉडल हैं, जो 'विक्टोरियाज सीक्रेट' फैशन शो का हिस्सा बनीं। 
  • बचपन से वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं। 
  • 18 साल की उम्र में उन्हें पहली बार मॉडलिंग का मौका मिला।
Trending Videos

who is malyali model ravleen varghese appeared in ramp walk in victoria secret
रवलीन वर्गीज - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा रहा मॉडलिंग करियर? 
रवलीन वर्गीज काफी वक्त से फैशन की दुनिया में काम कर रही हैं। इस शो से एक साल पहले वह न्यूयॉक फैशन वीक में भी रैंप वॉक कर चुकी हैं। इस शो में उन्होंने दो आउटफिट्स में वॉक किया। इसमें से एक में वह गुलाबी रंग का शीयर लेस लॉन्जरी सेट पहना, जिसके ऊपर एक रोब था। वहीं दूसरी में सफेद कढ़ाई वाली ब्लैक लेस लॉन्जरी वाला था। इतना ही नहीं अपने करियर में रवलीन ने कई बड़े विदेशी ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

who is malyali model ravleen varghese appeared in ramp walk in victoria secret
रवलीन वर्गीज - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है रवलीन का पंसदीदा काम?
2025 में 'द नॉट्स' के दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा कामों के बारे में बात की। रवलीन ने कहा कहा, ‘सोना। मतलब, पूरी नींद, कम से कम सात घंटे से आठ घंटे। मैं अपनी पसंदीदा मलयालम गाने सुनती हूं और अपने स्किनकेयर रूटीन के बीच डांस करती हूं। मैं ऐसे कपड़े पहनती हूं जो मुझे आत्मविश्वास दें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed