फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Archana Gautam: मनीषा रानी से तुलना पर अर्चना ने तोड़ी चुप्पी, BB OTT 2 कंटेस्टेंट की तारीफ में कही यह बात

Sun, 30 Jul 2023 06:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 30 Jul 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Archana Gautam gave reaction On People Comparing Manisha Rani To Her in salman khan show
अर्चना गौतम, मनीषा रानी - फोटो : social media

'बिग बॉस ओटीटी 2' जिस दिन प्रसारित हो रहा है उसी दिन से यह शो लोगों के बीच चर्चा बटोर रहा है। लगातार सुर्खियां बटोर रहा 'बिग बॉस ओटीटी 2' अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है और घर के अंदर का ड्रामा हर दिन नया मोड़ ले रहा है। खिताब जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स हर पैंतरा अपना रहे हैं और लोगों को यह देखने में खूब मजा आ रहा है। फाइनल की जंग लड़ रहे कंटेस्टेंट्स में जो एक प्रतियोगी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, वह मनीषा रानी हैं। यहां तक की मनीषा की तुलना 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट अर्चना गौतम से की जाती है। इस बीच अब अर्चना ने इस तुलना को लेकर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं अर्चना गौतम ने क्या कहा...

Bigg Boss OTT 2 Archana Gautam gave reaction On People Comparing Manisha Rani To Her in salman khan show
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'बिग बॉस ओटीटी 2' की शुरुआत से ही दर्शक मनीषा रानी और अर्चना गौतम के व्यक्तित्व में समानता ढूंढ रहे हैं। दोनों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की तुलना की जाती है। हाल ही में, एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत करते हुए अर्चना गौतम से जब इस तुलना के बारे में सवाल किया गया, तो अभिनेत्री ने बहुत ही शानदार तरीके से इसका जवाब दिया। चेहरे पर मुस्कान लिए अर्चना ने कहा, 'मनीषा एक बहुत अच्छी लड़की है और मुझे अच्छा लग रहा है कि वह अपना 100 प्रतिशत दे रही है।'

Bigg Boss OTT 2 Archana Gautam gave reaction On People Comparing Manisha Rani To Her in salman khan show
अर्चना गौतम। - फोटो : अमर उजाला

अर्चना ने मनीषा के बारे में आगे बात करते हुए कहा, 'लोगों को हंसाने के लिए वह कभी कार्टून, तो कभी जोकर, कभी एक चुलबुली लड़की, तो कभी भूत बनती है और ये चीजें अच्छी हैं। वह लोगों को जमकर हंसा सकती है।' इस इंटरव्यू में अर्चना ने न केवल मनीषा की तारीफ की बल्कि बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए भी दिल खोलकर बात की। अर्चना ने अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान और एल्विश यादव के गेम की भी प्रशंसा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Archana Gautam gave reaction On People Comparing Manisha Rani To Her in salman khan show
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें,  मनीषा रानी इस समय आशिका भाटिया के साथ डेंजर जोन में हैं। अगले हफ्ते निश्चित रूप से फैंस को यह देखने के लिए उत्सुक रहेंगे कि क्या मनीषा एलिमिनेशन से बचने में कामयाब होती हैं या नहीं? यह सवाल बड़ा है और इसका सवाल जानने के लिए हमें एविक्शन एपिसोड का इंतजार करना होगा। जहां मनीषा रानी डेंजर जोन में हैं, वहीं इस बीच अर्चना गौतम 'खतरों के खिलाड़ी 13' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।
Neelam Gill: नीलम गिल ने बताया लियोनार्डो डिकैप्रियो संग अफेयर का सच, जानें क्या है दोनों का रिश्ता

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 Archana Gautam gave reaction On People Comparing Manisha Rani To Her in salman khan show
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्चना गौतम 'खतरों के खिलाड़ी 13' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं। वह न केवल अपने द्वारा किए जा रहे स्टंट्स के लिए बल्कि शो के दौरान अपनी कैट फाइट की वजह से भी चर्चा में हैं। दरअसल, अर्चना गौतम और डेजी शाह की जबर्दस्त लड़ाई हुई थी। झगड़ा तब शुरू हुआ था जब डेजी ने खुले तौर पर यह जाहिर किया कि अर्चना चिढ़ती हैं। जवाब में, अर्चना ने उनके बारे में कोई भी अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की। दोनों की इस लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Celina Jaitly: PAK समीक्षक के खिलाफ एक्शन मोड में सेलिना जेटली, फिरोज-फरदीन खान संग संबंधों का लगाया था आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed