'टाइटैनिक' में जैक का किरदार निभाकर दुनियाभर में प्रसिद्ध हुए हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पर देश और दुनिया की करोड़ों लड़कियां फिदा रहती हैं। लड़कियों के बीच मशहूर अभिनेता अपनी फिल्मों और मिलने वाले अवॉर्ड्स के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। पिछले काफी दिनों से भी लियोनार्डो डिकैप्रियो के इश्क के चर्चे सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, काफी समय से 48 साल के लियोनार्डो का नाम 28 साल की भारतीय मूल की मॉडल नीलम गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब नीलम गिल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिससे उन्होंने इन खबरों पर ब्रेक लगा दिया है।
Neelam Gill: नीलम गिल ने बताया लियोनार्डो डिकैप्रियो संग अफेयर का सच, जानें क्या है दोनों का रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो और भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल नीलम गिल को पिछले कुछ दिनों में कई मौकों पर एक साथ देखा गया। दोनों के यूं आए दिन साथ दिखने के बाद से ही लियोनार्डो और नीलम के रिश्ते की अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा था। फैंस से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स तक सभी अटकलें लगा रहे थे कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिश्ते की अफवाहों के बीच, नीलम ने इन अफवाहों को खारिज करने और अपने रिलेशनशिप की सच्चाई बताने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। नीलम ने बताया कि वह लियोनार्डो को नहीं बल्कि उनके दोस्त को डेट कर रही हैं।
हाल ही में नीलम और लियोनार्डो को सार्डिनिया में बोट पर एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही उनकी नजदीकियों और डेटिंग की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, नीलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पिछले काफी महीनों से उड़ रही डेटिंग की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था। भारतीय मूल की मॉडल ने लिखा, 'अफवाहों को दूर करने के लिए.. मैं लियोनार्डो डिकैप्रियो की नई गर्लफ्रेंड नहीं हूं। सच यह है कि मैं उनके अच्छे दोस्त के साथ सीरियस रिलेशन में हूं और अब कई महीनों से हूं। यही एकमात्र कारण है कि हम आसपास दिख रहे हैं क्योंकि मैं वहां अपने पार्टनर के साथ होती हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे सभी फेक स्टोरीज खत्म हो जाएंगी।'

गौरतलब है कि जून में नीलम गिल को लियोनार्डो डिकैप्रियो और उनकी मां के साथ में लंदन देखा गया था। नीलम 28 वर्षीय मॉडल हैं, जिनका जन्म इंग्लैंड में हुआ था। उनका पालन-पोषण बेशक इंग्लैंड में हुआ है, लेकिन वह मूल रूप से पंजाब राज्य से ताल्लुक रखती हैं। प्रसिद्ध फैशन ब्रांड्स के लिए काम कर चुकीं नीलम गिल के पास बहुत प्रभावशाली पोर्टफोलियो है।
Celina Jaitly: PAK समीक्षक के खिलाफ एक्शन मोड में सेलिना जेटली, फिरोज-फरदीन खान संग संबंधों का लगाया था आरोप
नीलम गिल संग डेटिंग की अफवाहों के बीच, लियोनार्डो के सुपरमॉडल गिगी हदीद को डेट करने की बातें भी हो रही हैं। लियोनार्डो और गिगी हदीद के रिश्ते के बारे में एक सूत्र ने मीडिया संग साझा किया, 'वे अलग-अलग ग्रुप्स के साथ थे लेकिन दो रातों के लिए उन्होंने एक साथ पार्टी की। दोनों पार्टी के दौरान मौज-मस्ती करते देखे गए।' डिकैप्रियो की लव लाइफ के बारे में यह अफवाहें सच हैं या नहीं, ये तो किसी को नहीं पता। लेकिन, नीलम गिल ने साफ कर दिया है कि वह हॉलीवुड स्टार के साथ रिश्ते में नहीं हैं।