बिग बॉस 11 अपने आखिरी सप्ताह में आ चुका है और ऐसे में खबर है कि घर में एक प्रेस कांफ्रेंस होने वाली है। कांफ्रेस में सभी कंटेस्टेंट्स से तरह-तरह के सवाल किए जाएंगे। बता दें कि शो का फाइनल 14 जनवरी को होगा।
शो अपने अंतिम पड़ाव पर है और ऐसे में बिग बॉस के सभी कंटेस्टेट्स से पत्रकार सवाल पूछने आएंगे। इसके लिए घर में एक प्रेस कांफ्रेंस लगेगी। बता दें कि घर में हिना, विकास, लव, पुनीश, आकाश और शिल्पा ही बची हैं। आज रात यानि कि 7 जनवरी के एपिसोड में एक कंटेस्टेस्ंट घर से अलविदा कह जाएगा।
बता दें कि इस वीकेंड का वार में फिल्म एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' का प्रमोशन करने पहुंची थी। साथ ही सलमान खान ने खुद के सामने सभी कंटेस्टेंट्स से टास्क करवाकर उनका 'Honesty Test' लिया। जिसमें शिल्पा और हिना ने बाजी मारी।
आज रात नॉमीनेट्ड कंटस्टेंट्स लव, विकास, शिल्पा और हिना में से एक कंटेस्टेंट को घर छोड़कर जाना पड़ेगा। इन चारों की किस्मत उस बॉक्स में बंद है जिसमें मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में हुई लाइव पब्लिक वोटिंग के वोट में है।
सलमान खान शनिवार के एपिसोड में यह ऐलान कर चुके हैं अगले सप्ताह शो का ग्रैंड फिनाले होगा और शो को 11 वां विनर मिल जाएगा। लेकिन ये अभी तक भी साफ नहीं हो पा रहा है कि इस बार शो में कौन बाजी मारेगा। लेकिन शिल्पा के फैंस देखकर उनके जीतने की उम्मीद ज्यादा जताई जा रही है।