बिग बॉस का घर लड़ाई झगड़े की वजह से लाइमलाइट में तो रहता ही है साथ ही लगभग हर सीजन में सुपरनैचुरल एक्टिविटी ने कंटेस्टेंट को खूब डराया। इस तरह के एपिसोड से बिग बॉस की टीआरपी को भी ऊंची छलांग मिली। कई कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में भूत देखने का दावा करते रहे हैं तो वहीं कई बार मेकर्स की ओर से भी डराने का काम किया जाता है। तो चलिए ऐसे ही एपिसोड के बारे में बताते हैं जब 'भूत' दिखने का दावा किया गया।
2 of 6
शहनाज गिल
- फोटो : बिग बॉस
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल भूत बनकर अभिनय करना शुरू कर देती हैं। शहनाज के बगल में लेटे सिद्धार्थ डे उनके इस अवतार से डर जाते हैं। शहनाज की ऐसी मस्ती देख कमरे में मौजूद सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई सहित अन्य कंटेस्टेंट हंसने लगते हैं। एक पल के लिए शहनाज गिल डराने में कामयाब रहती हैं।
3 of 6
विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : बिग बॉस
बिग बॉस 13 में विशाल आदित्य सिंह अचानक आधी रात को उठ जाते हैं और घर में मौजूद अन्य सदस्यों को बताते हैं कि बहुत अजीब सी आवाजें आ रही हैं। वहीं उनकी बात पर मधुरिमा तुली भी सहमत होती दिखाई देती हैं। बाद में यह खुलासा होता है कि मेकर्स ने फिल्म 'भूत' के प्रमोशन के लिए यह सब कराया था।
4 of 6
किश्वर मर्चेंट
- फोटो : बिग बॉस
बिग बॉस 9 में टीवी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट को भी भूत डरा चुका है। किश्वर मर्चेंट के पीछे एक आत्मा का चेहरा दिखता है। हालांकि बाद में पता चलता है कि ये सब केवल एक नाटक था। किश्वर मर्चेंट इससे बुरी तरह डर गई थीं।
5 of 6
शिवानी दुर्गा
- फोटो : बिग बॉस
बिग बॉस 11 में तांत्रिक शिवानी दुर्गा ने हिस्सा लिया था। उन्होंने भी घरवालों को डरा दिया था। शिवानी दुर्गा रात के वक्त ध्यान लगाती हैं और लगातार टकटकी लगाकर देखती रहती हैं। उस वक्त बाकी घरवाले शिवानी को देखकर डर जाते हैं और कहते हैं कि उन पर भूत का साया है।