फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Tamboli New Car: ‘बिग बॉस’ फेम निक्की तंबोली ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Tue, 28 Jun 2022 12:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 28 Jun 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Fame Nikki Tamboli buys new Mercedes benz gle car worth crore, picture share on instagram
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram

'बिग बॉस' फेम निक्की तंबोली अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में निक्की तंबोली ने अपनी ड्रीम कार खरीदी है, जिसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर कर साझा की। इसके साथ ही अपने पिता के लिए भी एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। निक्की की इस नई कार के आने पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

Bigg Boss Fame Nikki Tamboli buys new Mercedes benz gle car worth crore, picture share on instagram
निक्की तंबोली अपनी गाड़ी की पूजा करते हुए - फोटो : Instagram

निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लग्जरी गाड़ी लेने की खुशी में केक काटती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी गाड़ी की पूजा कर रही हैं और साथ में उनके पापा नजर आ रहे हैं। इसके साथ निक्की ने कैप्शन में अपने पापा का शुक्रिया अदा किया है। निक्की ने लिखा, ‘मुझे हमेशा ऊपर उठाने के लिए और कभी झुकने न देने के लिए आपकी शुक्रगुजार हूं। मैं हमेशा आपकी लिटिल गर्ल रहूंगी।’

Bigg Boss Fame Nikki Tamboli buys new Mercedes benz gle car worth crore, picture share on instagram
निक्की तंबोली केक काटते हुए - फोटो : Instagram

निक्की तंबोली ने जो कार खरीदी है। उसकी कीमत 85.8 लाख से शुरू होकर 1 करोड़ रुपये तक होती है। निक्की की इस लग्जरी कार को लेने के बाद काफी खुश है। इस मौके पर वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं। वहीं, इस मोमेंट को और भी खास बनाने के लिए उनकी गाड़ी के आसपास ब्लैक, गोल्डन और व्हाइट कलर के बैलून लगाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Fame Nikki Tamboli buys new Mercedes benz gle car worth crore, picture share on instagram
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
निक्की तंबोली ने जैसी ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। फैंस ही नहीं इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी निक्की को बधाई दे रहे हैं। प्रतीक सहजपाल ने लिखा, 'भगवान अपनी कृपा तुम पर हमेशा बनाए रखें', तो जैस्मिन भसीन, पवित्रा पुनिया, अर्जुन बिजलानी ने भी निक्की की बधाई दी है। बता दें कि निक्की 'बिग बॉस 14' मे नजर आई थीं, जिसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' भी किया था। वहीं, वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed