फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: आसिम रियाज ने मुंबई में खरीदा नया घर, पिता ने इस अंदाज में जताई खुशी

Tue, 13 Oct 2020 03:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 13 Oct 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestnt Asim Riaz has bought a new sea facing flat his father expressed his joy at the success of his son
आसिम रियाज - फोटो : instagram: asimriaz77.official

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज ने अपना नया घर खरीदा है। आसिम रियाज बिग बॉस के चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। वह अपने खेल और रणनीति की वजह से फाइनल तक पहुंचे थे। बिग बॉस 13 से निकलने के बाद भी आसिम रियाज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब वह अपने घर की वजह से चर्चा में हैं। 

Bigg Boss ex contestnt Asim Riaz has bought a new sea facing flat his father expressed his joy at the success of his son
आसिम रियाज - फोटो : file photo

आसिम रियाज ने मुंबई में अपना नया घर खरीदा है। उन्होंने मुंबई में सी फेसिंग वाला घर खरीदा है। आसिम रियाज के नए घर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनके नए घर की जानकारी आसिम की फैन Shaggy ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। Shaggy ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आसिम के घर का वीडियो साझा किया है।
 

Bigg Boss ex contestnt Asim Riaz has bought a new sea facing flat his father expressed his joy at the success of his son
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना - फोटो : file photo

वहीं आसिम रियाज के मुंबई में नया घर खरीदने पर उनके पिता ने भी प्रतिक्रिया दी है। उनके पिता रियाज अहमद चौधरी ने ट्विटर पर बेटे आसिम की नया घर खरीदने पर तारीफ की है। आसिम के पिता ने बेटे की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'एक पिता अपनी भावनाओं और उत्सुकता को उस वक्त नहीं छिपा सकता जब उनके बच्चे अपनी मेहनत और पैशन से इज्जत कमाए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestnt Asim Riaz has bought a new sea facing flat his father expressed his joy at the success of his son
आसिम रियाज - फोटो : file photo

रियाज अहमद चौधरी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'तो आज मुझे भी इस वीडियो को देखकर बेहद खुशी मिल रही है जिसमें आसिम रियाज के नए घर से समुद्र का नजारा दिख रहा है, वह इसका हकदार है'। सोशल मीडिया पर आसिम रियाज के पिता का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी पिता के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

विज्ञापन
Bigg Boss ex contestnt Asim Riaz has bought a new sea facing flat his father expressed his joy at the success of his son
जैकलीन फर्नांडिस, आसिम रियाज - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आपको बता दें कि आसिम रियाज ने सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर दी थी। शो में रहते हुए आसिम और सिद्धार्थ के बीच काफी झगड़ा भी देखने को मिला था। शो खत्म होने के बाद आसिम रियाज अपनी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो किया। 

पढ़ें: जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिल पाए थे अमिताभ बच्चन, बिग बी ने अब मांगी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed