Bigg Boss 14: किस वजह से सारा गुरपाल पहले ही हफ्ते हुईं बाहर? फैंस बोले- ‘शादी छुपाना पड़ा भारी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा गुरपाल का नाम हाल ही में एक विवाद में आया। 'बिग बॉस' में आने के बाद सारा के बारे में खबरें आईं कि वो शादीशुदा हैं और उन्होंने इस बात को सबसे छिपा कर रखा। पंजाबी गायक तुषार कुमार ने दावा किया कि सारा गुरपाल सिंगल नहीं हैं। उन्होंने अपना मैरिज सर्टिफिकेज जारी करते हुए ये कहा कि साल 2014 में उन्होंने सारा से शादी की थी। सारा का असली नाम रचना देवी है और प्रसिद्धि पाने की वजह से वो शादी तोड़कर चली गईं।
सारा के बाहर जाने पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके इस विवाद को जिम्मेदार बताया। एक यूजर ने लिखा कि ‘मुझे लगता है कि सारा गुरपाल का एविक्शन प्लान के तहत हुआ है। शादी का विवाद होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया। वीकेंड का वार में भी सलमान ने सारा को अनदेखा किया।‘
I guess #SaraGurpal eviction was pre planned based on her marriage controversy. So In WKV salman ignored Sara.
Yesterday, #SidharthShukla came from somewhere else, may be Confession room & Put her name.
Gauhar & #HinaKhan agreed😳
It wasn't seniors fault!#BB14 #BiggBoss14
वहीं कई यूजर्स सारा गुरपाल के समर्थन में भी दिखे। एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘सारा इस तरह घर से बेघर होने के लिए नहीं थीं।‘ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘निक्की तंबोली को सुरक्षित क्यों किया, सारा गुरपाल को सुरक्षित क्यों नहीं किया।‘
#saragurupal didn't deserve this
#BB14 is #NikkiTamboli Ko Save Kyu Kia se #SaraGurpal ko Save Kyu Nai kia tak ka Safar
worst decision ever to eliminate #SaraGurpal
@u@realsidharthshukla
sidharth is ruthles......😡😡 pic.twitter.com/Xm5HwSJX0j
Again,No one is talking about
-Nominations
-Ejaz & Jaan's argument
-Abhinav & Rahul's Argument
-Pavitra & Ejaz's Chemistry
-Jas's POV
-Newly Formed Groups
It's all about #SidharthShukla
गौरतलब है कि बिग बॉस में सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को वजह बताते हुए नॉमेनिट किया। ज्यादातर वोट निशांत और राहुल वैद्य के खिलाफ हुए लेकिन उस समय सभी फ्रेशर्स कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए जब बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स को खास पावर दी। नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिग बॉस ने सीनियर्स कंटेस्टेंट्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान को किसी एक को बिग बॉस के घर से बेघर करने की पावर दी। सिद्धार्थ ने घर से बाहर करने के लिए सारा का नाम लिया, जबकि हिना और गौहर निशांत के नाम पर सहमत दिखे। हालांकि जब बाद में बिग बॉस ने तीनों का फैसला पूछा तो सभी ने सारा का नाम लिया। जिसके चलते सारा गुरपाल बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं।