'वीर की अरदास...वीरा' (Ek Veer Ki Ardaas...Veera) सीरियल में वीरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी (Digangana Suryavanshi) को कौन नहीं जानता। इस सीरियल में उन्हें लाइमलाइट में ला दिया था। इसके बाद 'बिग बॉस सीजन 9' में भी वह काफी सुर्खियों में रहीं। टीवी सीरियल्स के अलावा दिगांगना फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं उनकी एक और फिल्म 'हिप्पी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के सेट पर से दिगांगना से जुड़ी बड़ी खबर आई हैं। खबरों की मानें तो फिल्म के सेट पर दिगांगना को अजगर ने काट लिया था।
2 of 5
Digangana Suryavanshi
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिगांगना अजगर के साथ शॉट दे रही थीं। जब उनके साथ यह हादसा हुआ। सेट से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें दिगांगना गले में अजगर डाले हुए हैं। उनके साथ एक और शख्स नजर आ रहा है। खबरों की मानें दिगांगना ने जैसे ही गले में अजगर डाला तो थोड़ी देर बाद अजगर ने काटना शुरू कर दिया।
3 of 5
Digangana Suryavanshi
- फोटो : Instagram
अजगर को काटता देख दिगांगना ने बहादुरी से अजगर को पकड़ा और उसे अपने से दूर किया। कहा जा रहा है कि अजगर ने दिगांगना को काटा तो नहीं लेकिन इस घटना से एक्ट्रेस हैरान रह गईं। अजगर के साथ पोज देती हुई दिगांगना की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
4 of 5
Digangana Suryavanshi
- फोटो : twitter
दिगांगना की फिल्म 'हिप्पी' 7 जून को रिलीज हो रही है। इससे पहले दिगांगना तीन फिल्में कर चुकी हैं। यह फिल्में 'फ्राइडे', 'जलेबी' और 'रंगीला राजा' है। वहीं टीवी सीरियल की बात करें तो दिगांगना 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'कृष्णा अर्जुन', 'साथ निभाना साथिया', 'बालिका वधू', 'कुबूल है' भी कर चुकी हैं।
5 of 5
Digangana Suryavanshi
- फोटो : twitter
इसके साथ ही रिलयिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में दिगांगना के अलावा बतौर कंटेस्टेंट प्रिंस नरुला, मंदना करीमी, किश्वर मर्चेंट, नोरा फतेही, युविका चौधरी भी थीं। इस सीजन को प्रिंस नरुला ने जीता था। आपको बता दें, इस शो से ही प्रिंस और युविका की लव स्टोरी शुरू हुई थी। जिसके बाद दोनों ने शादी की।