बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। गौरव गुप्ता को 2 साल डेट करने के बाद मंदाना ने जनवरी 2017 में उनसे शादी की थी। शादी को अभी 4 महीने भी नहीं हुए कि मंदाना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।
पढ़ें- जरीना ने कंगना को लेकर किया ये खुलासा, रंगोली ने पूछा, 'रोज घर पर बिरयानी क्यों भेजती थीं'
यहां तक कि पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस भी कर दिया। मंदाना का कहना था कि गौरव उन्हें जबरदस्ती हिंदू बनाना चाहता था। नहीं बनने पर घर से बाहर निकाल दिया था। इसके कुछ दिन बाद मंदाना ने अपना केस ये कहकर वापस ले लिया कि उनके और गौरव के बीच सब ठीक है।
पढ़े- हिंदी दिवसः शुद्ध हिंदी में बोले गए ये डायलॉग्स, दर्शकों ने खूब लगाए ठहाके
हाल ही में मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैसेज लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैंने कई काली रातें गुजारी हैं। वो पूरी तरह से ठीक है क्योंकि उसे अपना प्यार अपना परिवार मिल गया है।' इससे पता चलता है कि मंदाना की शादी खत्म हो चुकी है।
इस पर स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम ने मंदाना के एक दोस्त से बात की। उसने मंदाना की शादीशुदा जिंदगी के कई राज खोले। दोस्त ने बताया, 'गौरव का परिवार मंदाना के साथ नौकरानी की तरह बर्ताव करता था। वो बताती थी उसे छोटे कपड़े नहीं पहनने दिए जाते थे।'
दोस्त ने कहा, 'यहां तक कि उसे स्पा या कहीं भी बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। मंदाना की सास चाहती थी कि वो बस पूरा दिन किचन में रहे। मंदाना फैशन वर्ल्ड से है इस वजह से उसके लिए ऐसे माहौल में रहना दम घुटने जैसा था। अच्छा हुआ वो प्रेग्नेंट नहीं हुई वर्ना उसकी जिंदगी और भी मुश्किल हो जाती।'