बिग बॉस सीजन 11 के टॉप 5 में पहुंचे आकाश ददलानी ने एक खुलासा किया है। ये खुलासा उन्होंने वूट के वीडियो में किया है। उन्होंने खुद बताया कि वे शो में एक बार भी क्यों कैप्टन नहीं बन पाए। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें घर में सबसे अच्छी चीज क्या लगी..
बिग बॉस 11 के घर में 'ए-कैश' के नाम पहचान रखने वाले आकाश ददलानी ने बहुत मजेदार गेम खेला। हालांकि घर में वे सबसे ज्यादा परेशान करते थे और शोर भी मचाते थे। इसके बावजूद भी वे शो के फाइनल 5 में पहुंचकर सबकों चौंका गए। लेकिन शो में आकाश को एक दुख था।
आकाश को दुख इस बात का था कि वे घर में 100 दिन रहे लेकिन उन्हें एक बार भी कैप्टन बनने का मौका नहीं दिया गया। यहां तक कि एक बार पुनीश ने भी उनसे वादा किया था कि वे उनकी कैप्टन बनने में मदद करेंगे। लेकिन टास्क के दौरान पुनीश भी उन्हें धोखा दे गए। आकाश ने खुद बताया कि वे घर में कैप्टन क्यों नहीं बन सके।
4 of 5
akash dadlani
- फोटो : colors tv
आकाश ने बताया कि घरवालों को वे कभी गंभीर नहीं लगे, क्योंकि वे हर समय या तो चिल्लाते रहते थे या फिर शिल्पा से लड़ते रहते थे। बता दें कि शो में आकाश ने शिल्पा को अपनी मां बना रखा था। लेकिन देखते ही देखते दोनों में लड़ाई हो गई।
बता दें कि आकाश को शो से आधी रात को ही निकाल दिया गया था। अकेले आकाश ही घर में ऐसे कंटेस्टेंट थे जो सबसे ज्यादा 7 बार जेल गए थे। हालांकि आकाश ने खुद माना कि उन्हें जेल जाना पसंद था। क्योंकि उन्हें जेल में रहने वाले साथी को परेशान करने में बड़ा मजा आता था। जिसमें एक बार तो उनकी विकास गुप्ता से भी उनकी हाथापाई हो गई थी।