फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss खत्म होने के बाद आकाश ने किया खुलासा, घर में इसलिए नहीं बन पाए एक बार भी कैप्टन

Sun, 21 Jan 2018 07:56 AM IST
amarujala.com- Written By- अरविंद
amarujala.com- Written By- अरविंद Updated Sun, 21 Jan 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
bigg boss contestant akash dadlani told why he did not become captain once in the show
Akash Dadlani

बिग बॉस सीजन 11 के टॉप 5 में पहुंचे आकाश ददलानी ने एक खुलासा किया है। ये खुलासा उन्होंने वूट के वीडियो में किया है। उन्होंने खुद बताया कि वे शो में एक बार भी क्यों कैप्टन नहीं बन पाए। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें घर में सबसे अच्छी चीज क्या लगी..

bigg boss contestant akash dadlani told why he did not become captain once in the show
Akash and Puneesh

बिग बॉस 11 के घर में 'ए-कैश' के नाम पहचान रखने वाले आकाश ददलानी ने बहुत मजेदार गेम खेला। हालांकि घर में वे सबसे ज्यादा परेशान करते थे और शोर भी मचाते थे। इसके बावजूद भी वे शो के फाइनल 5 में पहुंचकर सबकों चौंका गए। लेकिन शो में आकाश को एक दुख था।

bigg boss contestant akash dadlani told why he did not become captain once in the show
Akash Dadlani

आकाश को दुख इस बात का था कि वे घर में 100 दिन रहे लेकिन उन्हें एक बार भी कैप्टन बनने का मौका नहीं दिया गया। यहां तक कि एक बार पुनीश ने भी उनसे वादा किया था कि वे उनकी कैप्टन बनने में मदद करेंगे। लेकिन टास्क के दौरान पुनीश भी उन्हें धोखा दे गए। आकाश ने खुद बताया कि वे घर में कैप्टन क्यों नहीं बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss contestant akash dadlani told why he did not become captain once in the show
akash dadlani - फोटो : colors tv

आकाश ने बताया कि घरवालों को वे कभी गंभीर नहीं लगे, क्योंकि वे हर समय या तो चिल्लाते रहते थे या फिर शिल्पा से लड़ते रहते थे। बता दें कि शो में आकाश ने शिल्पा को अपनी मां बना रखा था। लेकिन देखते ही देखते दोनों में लड़ाई हो गई। 

विज्ञापन
bigg boss contestant akash dadlani told why he did not become captain once in the show
Akash Dadlani

बता दें कि आकाश को शो से आधी रात को ही निकाल दिया गया था। अकेले आकाश ही घर में ऐसे कंटेस्टेंट थे जो सबसे ज्यादा 7 बार जेल गए थे। हालांकि आकाश ने खुद माना कि उन्हें जेल जाना पसंद था। क्योंकि उन्हें जेल में रहने वाले साथी को परेशान करने में बड़ा मजा आता था। जिसमें एक बार तो उनकी विकास गुप्ता से भी उनकी हाथापाई हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed