{"_id":"595356bd4f1c1bcc088b4a4f","slug":"bigg-boss-7-contestent-kamya-punjabi-hospitalized-continuous-downfall-in-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगातार शूटिंग के चलते काम्या पंजाबी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लगातार शूटिंग के चलते काम्या पंजाबी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन के रूपहले पर्दे पर निगेटिव रोल के लिए मशहूर काम्या पंजाबी को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है। काम्या काफी समय से बीमार चल रहीं थीं अचानक से तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके चलते आनन फानन में उन्हे कांदिवली के गोकुल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
काम्या इन दिनों 'शक्ति अस्तीत्व के अहसास की' में प्रीतो के किरदार में नजर आ रही हैं। कुछ दिनों से काम्या को बुखार था इसके बावजूद उन्होंने आराम नहीं किया और शूटिंग चालू रखी। इससे उनकी तबियत और ज्यादा खराब हो गई।
काम्या ने बातचीत में बताया, 'मेरी तबियत काम के स्ट्रेस के चलते खराब हो गई थी। मैं तेज बुखार में भी काम कर रही थी और लंबे समय से रेस्ट नहीं किया था। अब यहां से डिस्चार्ज होने के बाद मुझे सीधे सेट पर पहुंचना है क्योंकि एक सीन के लिए मेरा इंतजार हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
काम्या ने ये भी बताया कि वो करीब एक महीने से बीमार चल रहीं थी। लगातार शूटिंग के चलते उनकी हालत बिगड़ रही थी। इस बीच वो दवाइयां लेती रहीं ताकि उनके काम पर असर न पड़े। लेकिन बीती रात तबियत ज्यादा बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती होने के अलावा उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं था।
विज्ञापन
काम्या टीवी का काफी चर्चित चेहरा हैं। खासकर काम्या को निगेटिव रोक के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही वो टीवी के सबसे मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 7 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। 'बिग बॉस' में भी काम्या का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था।