{"_id":"5f40f13bc6570722e865ff39","slug":"bigg-boss-2020-jasmin-bhasin-and-pavitra-punia-to-enter-in-salman-khan-bigg-boss-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 2020: 'बिग बॉस' के ताजा सीजन के लिए दो नामों पर बनी सहमति, ये अभिनेत्रियां होंगी पहली प्रतिभागी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 2020: 'बिग बॉस' के ताजा सीजन के लिए दो नामों पर बनी सहमति, ये अभिनेत्रियां होंगी पहली प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 22 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पवित्रा पुनिया , जैस्मिन भसीन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी का विवादों से भरा रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने ताजा सीजन के साथ कुछ और भी ज्यादा धमाकेदार करने के चक्कर में है। तभी वह अपने 14वें सीजन के लिए कुछ ऐसे प्रतिभागियों का चयन कर रहा है जिनका पहले से ही 'बिग बॉस' से कोई न कोई नाता रहा है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया इस नए सीजन का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि अभी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। पूरी कार्यवाही होने के बाद निर्माता अपने प्रतियोगियों की घोषणा करेंगे।
2 of 5
जैस्मिन भसीन
जैस्मिन को टशन-ए-इश्क, दिल से दिल तक और दिल तो हैप्पी है जी जैसे धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा भी रह चुकी हैं और इस समय इसके एक खास संस्करण 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' का भी वह हिस्सा हैं। जैस्मिन की खास बात यह है कि वह 'बिग बॉस' के 13वें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ धारावाहिक 'दिल से दिल तक' में काम कर चुकी हैं और एक टास्क के दौरान घर की मेहमान बन कर भी वह पिछले सीजन में जा चुकी हैं।
3 of 5
पवित्र पुनिया
दूसरी संभावित प्रतियोगी पवित्र पुनिया भी 'बिग बॉस' के पिछले सीजन से संबंध रखती हैं। दरअसल, वह 13वें सीजन के एक चर्चित प्रतिभागी पारस छाबड़ा की प्रेमिका रह चुकी हैं। इस समय वह लोकप्रिय धारावाहिक 'बालवीर' का हिस्सा है। हालांकि, वह पिछले कुछ समय से इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि शो में उनकी कहानी को कुछ समय के लिए विराम दिया गया था। लेकिन, उन्होंने मौका देख कर अनिश्चित काल के लिए छुट्टी का आवेदन कर दिया है। हो सकता है कि उन्होंने 'बालवीर' से यह छुट्टी 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होने के लिए ही ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निया शर्मा
इन दोनों के अलावा इस 14वें सीजन पर प्रतिभागी बनने के लिए अभिनेत्री निया शर्मा, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी, नैना सिंह जैसे कई और अभिनेताओं के नाम की भी चर्चा हो रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी तक निर्माताओं की तरफ से कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के होस्ट अभिनेता सलमान खान ने शो का प्रमोशन शुरू कर दिया है। खबर है कि इस नए सीजन की शुरुआत सितंबर के अंतिम सप्ताह से होने वाली है। इसकी शूटिंग 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' के खत्म होने के बाद शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।