{"_id":"676bfc11bc1a46e4a7029cca","slug":"bigg-boss-18-contestant-rajat-dalal-karan-veer-mehra-call-each-other-fake-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18 : करणवीर मेहरा-रजत दलाल के बीच फिर हुई बहस, एक-दूसरे को कह दिया फेक इंसान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18 : करणवीर मेहरा-रजत दलाल के बीच फिर हुई बहस, एक-दूसरे को कह दिया फेक इंसान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:12 PM IST
सार
रियालिटी शो बिग बॉस 18 में प्रतियोगियों के बीच किसी ना किसी वजह से झगड़ा और बहस होती रहती है। कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले बिग बॉस 18 के एपिसोड से जुड़ी एक वीडियो पोस्ट की गई है, जिसमें करण वीर मेहरा और रजत दलाल के बीच फिर से बहस हुई है। जिसमें यह दोनों एक-दूसरे को तरह-तरह की बातें कह रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रजत दलाल-करण वीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बिग बॉस 18 में करण वीर मेहरा को सबसे मजबूत प्रतियोगी माना जाता है, वहीं शो जीतने के लिए रजत दलाल भी हर मुमकिन कोशिश कर कर रहे हैं। अकसर ही किसी ना किसी वजह से इनके बीच लड़ाई-झगड़ा होता है। हाल ही में दोनों के बीच फिर से बहस हुई।
एक-दूसरे को फेक इंसान बताया
जो वीडियो कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, उसमें करण वीर मेहरा और रजत दलाल एक-दूसरे से बहस कर रहे हैं। यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को फेक इंसान यानी नकली आदमी कहने लगते हैं। दोनों ही अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नजर नहीं आते हैं।
पहले भी चूम दरांग के कारण हुईं बहस
रजत दलाल और करण वीर मेहरा के बीच पहले भी एक प्रतियोगी चूम दरांग के कारण बहस हुई थी। दरअसल, चूम के टाइम गॉड बनने से रजत नाराज हो गए थे। वह चूम दरांग से सवाल करने लगे थे। ऐसे में करणवीर मेहरा आगे आए और चूम दरांग के बचाव में खड़े हो गए। करण और रजत दलाल के बीच बहस लगतार बढ़ती गई। नौबत हाथा-पाई तक की आ गई थी लेकिन बाकी प्रतियोगियों ने दोनों को रोक लिया।
Year Ender: साल 2024 में कैमियो रोल से इन सितारों ने बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में वरुण से लेकर सलमान तक शामिल
अविनाश भी परेशान नजर आए
बिग बॉस 18 के प्रतियोगी अविनाश मिश्रा और विवियन के बीच भी बहस बढ़ती दिखी गई। दोनों की घर के राशन को लेकर लड़ाई हुई। जबकि यह दोनों शुरुआत से काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन इनके बीच भी अब दूरियां बढ़ रही हैं।
कौन होगा घर से बाहर
बिग बॉस 18 में इस वक्त गर्मा-गर्मी का माहौल बना हुआ, हर कोई किसी ना किसी से नाराज दिख रहा है। दरअसल, इसकी वजह नॉमिनेशन के लिए एक-दूसरे को नॉमिनेट करना है। हाल ही में चूम दरांग ने विवियन डिसेना को नॉमिनेट किया है। शिल्पा शिरोडकर ने अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट किया। वहीं करणवीर मेहरा ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट किया है। अब देखना होगा कि वीकएंड पर शो से कौन सा प्रतियोगी बाहर होता है। शो ‘बिग बॉस 18’ को खत्म होने में कुछ ही हफ्ते बचे हैं, जल्द ही कोई ना कोई इस शो का विनर बनेगा। विनर बनने के लिए हर प्रतियोगी अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।