फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora reaction on Arjun Kapoor comment I am single says she prefers keeping her personal life private

Malaika Arora: अर्जुन कपूर के 'मैं सिंगल हूं' बयान पर मलाइका ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ये उनकी समझ है'

Wed, 25 Dec 2024 04:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

Malaika Arora: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। फिल्म 'सिंघम 3' के प्रचार के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था, 'मैं सिंगल हूं'। उनकी इस टिप्पणी पर हाल ही में मलाइका ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Malaika Arora reaction on Arjun Kapoor comment I am single says she prefers keeping her personal life private
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई साल रिलेशनशिप में रहे। दोनों के प्यार के चर्चे मीडिाय की सुर्खियां बने। दोनों की बॉन्डिंग और प्यार देख फैंस इनकी शादी के कयास लगा ही रहे थे कि खबरें ब्रेकअप की आ गईं। दोनों की राहें अब जुदा हैं। फिल्म 'सिंघम 3' के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर अपना रिलेशनशिप स्टेटस स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं अब सिंगल हूं'। एक्टर की इस टिप्पणी पर हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

Malaika Arora reaction on Arjun Kapoor comment I am single says she prefers keeping her personal life private
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोलीं- ये उनकी समझ है
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के खुद को सिंगल बताने के कमेंट पर रिएक्ट किया है। अभिनेत्री ने कहा कि वे अपनी निजी जिंदगी के कुछ पहलुओं को निजी रखना पसंद करती हैं। मलाइका ने ई-टाइम्स के साथ बातचीत में यह कहा। मलाइका ने कहा, 'मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने के लिए कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म नहीं चुनूंगी। अर्जुन ने जो भी कहा, वह उनकी समझ है। उनका विशेषाधिकार है'।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर शिल्पा-अविनाश क्यों नहीं कर रहे एक-दूसरे से बात, चुम ने भी रखी अपनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी में आगे बढ़ने की दी सीख
मलाइका अरोड़ा ने अपनी जिंदगी की पिछली चुनौतियों का भी जिक्र किया। हालांकि, आने वाले वक्त के लिए वे सकारात्मक रुख अपनाए दिखीं। मलाइका ने कहा कि यह सभी के लिए आगे बढ़ने और नए साल को अपनाने का समय है। जिंदगी में उनके लिए नए सिरे से शुरुआत के संकेत हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Baby John: बेबी जॉन रिव्यू, दर्शकों को पसंद आया फिल्म का सेकंड हाफ, दलपति विजय का स्वैग कोई नहीं कर सकता कॉपी

विज्ञापन

मलाइका ने शुरू किया नया रेस्तरां
अर्जुन कपूर नवंबर में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम 3' में नेगेटिव रोल में नजर आए। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वे दिल्ली के एक इवेंट में शामिल हुए। उन्हें देखकर लोगों ने मलाइका का नाम लेना शुरू कर दिया। इस पर अर्जुन कपूर ने कहा था, 'नहीं अब मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो'। यूं तो दोनों के ब्रेकअप की खबरें काफी वक्त से चल रही थीं। लेकिन, अर्जुन कपूर के इस बयान के बाद दोनों का ब्रेकअप कंफर्म हो गया था। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा में अपना नया रेस्तरां शुरू किया है।

ये खबर भी पढ़ें:
Pushpa 2 stampede: पीड़ित बच्चे के परिवार को मिले दो करोड़, अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ और मेकर्स ने 50-50 लाख दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed