टेलीविजन का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने छोटे पर्दे पर लौट आया है। बिग बॉस के नए सीजन को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। बीते इस एक हफ्ते में ही बिग बॉस के घर में काफी हलचल देखने को मिली। हफ्ते भर घर में हुईं इन्हीं हलचलों और विवादों का हिसाब किताब करने शो के होस्ट सलमान खान वीकएंड एपिसोड में घरवालों से रूबरू हुए।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान ने ना सिर्फ घरवालों की जमकर क्लास लगाई, बल्कि गलती करने वालों को माकूल सजा भी दी। इतना ही नहीं इस दौरान सलमान खान ने शो की सदस्य मान्या सिंह पर भी निशाना साधा। दरअसल बीते दिनों बिग बॉस के घर में मान्या सिंह और श्रीजिता के बीच काफी बहस बाजी देखने को मिली थी। इस दौरान मान्या ने श्रीजिता के करियर पर सवाल उठाते हुए यह तक कह दिया था कि वह सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, इससे ज्यादा और कुछ नहीं।
Abdu Rozik: सोने के जूतों को लेकर चर्चा में आए अब्दु, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
3 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
इतना ही नहीं इस बहस के दौरान मान्या ने खुद के मिस इंडिया होने पर भी श्रीजिता को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। मान्या के इसी बर्ताव से नाराज सलमान खान ने शनिवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में उन पर तंज कसा। दरअसल सलमान खान ने मान्या को एक टास्क देते हुए घर में मौजूद तीन सदस्यों को फोकट की फुटेज खाने का टैग देने के लिए कहा। इस पर मान्या ने सौंदर्या, प्रियंका और अर्चना को यह टैग दिए।
Vikram Vedha Box Office Collection: ‘विक्रम वेधा’ की कमाई में आया थोड़ा उछाल, नौवें दिन हुआ इतना कारोबार
4 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
हालांकि टैग देते हुए मान्या खुद को बचाने के लिए काफी एक्सक्यूज देती भी नजर आईं। मान्या की इस हरकत पर सलमान खान ने तंज कसते हुए कहा कि आप काफी डिप्लोमेटिक हो रही हैं। इस पर मान्या ने कहा कि मुझे लगता है कि डिप्लोमेटिक होना जरूरी है। मान्या के इस जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान ने मान्या से कहा कि यह आपका मिस इंडिया नहीं है, जहां डिप्लोमेटिक होना पड़े। यह बिग बॉस का घर है और यहां ऐसा नहीं चलता।
Photos of the Day: शमा सिकंदर का बोल्ड अंदाज और समंदर किनारे रश्मिका बनीं जलपरी, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट