फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16: Salman Khan Show Promo pictures has been Leaked online Know About in Details

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के नए सीजन की झलक आई सामने, प्रोमो शूट करते हुए सलमान खान की तस्वीरें हो रहीं वायरल

Wed, 27 Jul 2022 05:46 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 27 Jul 2022 05:46 PM IST
सार

'बिग बॉस' के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो की थीम एकदम अलग रखी गई है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, अब प्रोमो शूट करते हुए सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।   

विज्ञापन
Bigg Boss 16: Salman Khan Show Promo pictures has been Leaked online Know About in Details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस' को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। हर सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान के इस शो में हर साल अलग-अलग ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो इसे और भी मजेदार बनाते हैं। शो के मेकर्स नए सीजन के लिए जोर-शोर से तैयारी करने में जुटे हुए हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने प्रोमो की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी झलक भी सामने आ चुकी है। सलमान की शूटिंग करने के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

वायरल हो रही हैं तस्वीरें
दरअसल, इन दिनों सलमान खान किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोना के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हालांकि इसी सब के बीच उन्होंने 'बिग बॉस 16' के प्रोमो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सलमान खान की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें शो की थीम भी दिखाई दे रही है। हालांकि पहले खबर आ रही थी कि शो का प्रोमो अगस्त में शूट किया जाएगा। बता दें कि यह जानकारी पहली ही सामने आ चुकी थी कि इस बार शो की थीम अंडरवाटर (एक्वा) होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरवाटर थीम पर बना घर
सोशल मीडिया पर वायरल होती इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि पूरा 'बिग बॉस' का घर अंडरवाटर थीम में बना हुआ है। स्काई ब्लू कलर की दीवारों पर वाटर एनिमल की फोटो लगी हुई हैं और देखने में ऐसा लग रहा है कि घर को समुद्र के अंदर ही बना दिया गया है। इसके साथ ही सलमान खान बेडरूम के अंदर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सलमाल लेंगे तगड़ी फीस
'बिग बॉस 16' की वजह से सलमान भी खूब चर्चा में बने हुए हैं। खबर है कि इस बार सलमान शो को होस्ट करने के लिए तगड़ी फीस लेने वाले हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि सलमान खान 100 करोड़ की फीस ले रहे हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया था। पिछली सीजन को बढ़िया टीआरपी नहीं मिली थी, ऐसे में मेकर्स शो को हिट बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर की तस्वीरें लीक होने के बाद से ही फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed