फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: निमृत के जन्मदिन पर साजिद की मंडली ने किया अब्दु के साथ भद्दा मजाक, सोशल मीडिया पर भड़क उठे लोग

Mon, 12 Dec 2022 07:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 12 Dec 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Sajid Khan and his Group troll for Message on Abdu Rozik Back
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 16 को शुरू हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। शो की शुरुआत से अब  तक जिस एक कंटेस्टेंट की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है वह ताजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक हैं। वह हर गुजरते दिन के साथ लोगों के दिलों में खास जगह बनाते जा रहे हैं। बिग बॉस के घर में अब्दु जो भी करते हैं वो दिल से करते हैं, यही बात दर्शकों को काफी पसंद आती है।


Salman Khan: 'कुछ कुछ होता है' के लिए सलमान ने मांगी थी मोटी फीस, करण जौहर हो गए थे परेशान?

Bigg Boss 16 Sajid Khan and his Group troll for Message on Abdu Rozik Back
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में निमृत अहलूवालिया के बर्थडे पर भी अब्दु अपनी दोस्त के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते थे, लेकिन साजिद और उनकी कथित मंडली ने अब्दु को साथ एक ऐसा भद्दा मजाक कर दिया कि नेटिजंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दरअसल, अब्दु को साजिद की मंडली निमृत के लिए कुछ स्पेशल करने का ऐसा सुझाव दिया कि अब्दु पहले तो साफ तौर पर इनकार कर दिया, लेकिन इसके बाद साजिद ने निमृत के लिए अब्दु के पीठ पर कुछ लिखने के कहा, जिसके बाद वह राजी हो गए। 
Pushpa: पुष्पा के निर्माताओं के 15 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, अधिकारियों को विदेशी फंडिंग का शक

Bigg Boss 16 Sajid Khan and his Group troll for Message on Abdu Rozik Back
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दु के शरीर के आगे हैप्पी बर्थडे निम्मी लिखा गया, लेकिन उनकी पीठ पर कुछ स्पेशल लिखने की बजाय घरवालों ने एक भद्दा मैसेज लिख दिया। निमृत बर्थडे मैसेज देखकर गईं। वहीं, घरवाले अब्दु की पीठ पर लिखी बात देखकर हंसते हुए दिखे।
Mumbai: अभिनेत्री को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, करता था पीछा, भेजता था अश्लील मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Sajid Khan and his Group troll for Message on Abdu Rozik Back
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दु के साथ ऐसा बर्ताव देखकर अब सोशल मीडिया पर लोग साजिद और उनकी मंडली पर भड़क उठे हैं। एक यूजर ने साजिद पर निशाना साधते हुए लिखा, ''साजिद को शर्म आनी चाहिए...अब्दु हिंदी नहीं समझ सकते हैं...ऐसी कॉमेडी हम पसंद नहीं करेंगे।'' वहीं कुछ यूजर्स ने सलमान खान से वीकएंड के वार में इस मामले पर सभी को फटकार लगाने की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed