'बिग बॉस' का नया सीजन शुरू हो चुका है। शो में आए सभी कंटेस्टेंट में तजाकिस्तान से आए अब्दु रोजिक की क्यूटनेस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 'बिग बॉस 16' को आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और अब्दु की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अब्दु का नटखट अंदाज और क्यूटी सी स्माइल शो के अंदर ही नहीं बाहर भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अब्दु की स्वीमिंग स्किल ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को डरा भी दिया।
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में अपनी स्वीमिंग से अब्दु रोजिक ने बनाया सबको दीवाना, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो
हाल ही में 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शालीन भनोट अब्दु से पूछते नजर आ रहे हैं कि वह कहां जा रहे हैं, जिस पर अब्दु बताते हैं कि वह अपने कपड़े चेंज करके स्वीमिंग करने जा रहे हैं। इसके बाद वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ स्वीमिंग के लिए जाते हैं। वीडियो में दिखाई दे रही अब्दु की स्वीमिंग स्किल्स सबको पसंद आ रही हैं। इसके बाद अचानक से अब्दु स्विमिंग पूल में डूबने लगते हैं, जिससे प्रियंका डर जाती हैं और उनकी मदद के लिए आगे आती हैं। इतने ही अब्दु हंसने लगते हैं, तो प्रियंका उनके कहती हैं कि वह डर गई थीं।सोशल मीडिया पर अब्दु का मस्ती करता यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 16: साजिद खान की बात सुन गुस्से में लाल हुए शालीन भनोट, बोले- यहां क्यों आए हो? शुरू हुई दुश्मनी!
अब्दु रोजिक की इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब्दु बहुत क्यूट हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'घर के सबसे फेवरेट।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'इस क्यूटी को घर से बेघर नहीं होना चाहिए', तो दूसरे ने लिखा, 'अब्दु बहुत ही प्यारा है।' इसी तरह के कई कमेंट्स यूजर अब्दु के लिए कर रहे हैं।
Bigg Boss: सलमान को पति मानने वाली अर्चना को अब्दु का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, यूजर्स ने की निष्कासन की मांग
Pavitra Punia-Eijaz Khan: पवित्रा पुनिया ने एजाज खान से कर ली सगाई? रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं अभिनेत्री