Bigg Boss 16: साजिद खान की बात सुन गुस्से में लाल हुए शालीन भनोट, बोले- यहां क्यों आए हो? शुरू हुई दुश्मनी!
'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'बिग बॉस' के घर में साजिद खान और शालीन भनोट की दोस्ती खत्म होती जा रही है और दुश्मनी शुरू हो रही है।
विस्तार
टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का 16वां सीजन शुरू हो गया है। इस शो को शुरू हुए सिर्फ दो दिन ही हुए हैं और अभी से 'बिग बॉस' के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। इतना ही नहीं, कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल भी शुरू हो गया है। बीते एपिसोड में 'बिग बॉस' के घर में नॉमिनेशन राउंड हुआ, जिसके बाद से ही साजिद खान और शालीन भनोट के बीच बवाल शुरू हुआ क्योंकि अभिनेता ने साजिद को नॉमिनेट किया है। वहीं, अब शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें साजिद खान और शालीन भनोट के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है।
सामने आए प्रोमो वीडियो से साफ है कि अपकमिंग एपिसोड में 'बिग बॉस' अपने घर में एक कॉमेडी शो का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें घर में मौजूद तमाम कंटेस्टेंट अपना हुनर दिखाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साजिद ने शालीन पर तंज कसा है। वह कहते हैं कि बिग बॉस के बाद घर की दूसरी आवाज है शालीन। यहां आने से पहले तू मुझे कह रहा था फराह का दूसरा भाई है, तो नॉमिनेट मुझे क्यों किया। इस बात पर शालीन साजिद को थम्स डाउन का बोर्ड दिखा देते हैं।
यह भी पढ़ें:- Indian Idol 13: इंडियन आइडल की इस कंटेस्टेंट की आवाज पर फिदा हुए सुभाष घई, दे डाला ये ऑफर
View this post on Instagram
शालीन के ऐसे रिएक्शन के बाद दोनों गार्डन एरिया में भी लड़ते दिखाई दे रहे हैं। साजिद ने शालीन से पूछते हैं कि कल मुझे नॉमिनेट किया फिर आज थम्स डाउन दिखा रहा है। ये क्या है, तू कौन सा भाई है? इस पर शालीन ने कहा कि मुझे कोई उंगली करेगा...आप मुझे उंगली कर रहे हो। मैंने आपको कुछ बोला। आप यहां पर हो क्यों। फिर यहां आए क्यों हो? साजिद खान शालीन को सलाह देते हुए कहते हैं कि वो उनके साथ गेम नहीं खेलें। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' का यह लेटेस्ट प्रोमो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शो के आज के एपिसोड में खूब सारा बवाल होगा, जो फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का हिस्सा ही है।
यह भी पढ़ें:- KRK: शत्रुघ्न सिन्हा का खुलासा, बोले- केआरके को सपोर्ट करने के बाद लोगों ने सोनाक्षी के लिए कहीं गंदी बातें