बिग बॉस के घर में इन दिनों लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। हाल ही में इस शो से अब्दु रोजिक ने बाहर निकलने का फैसला लिया था, क्योंकि उनके पहले से ही कई कमिटमेंट थे। घर से बाहर निकलते ही अब्दु रोजिक ने बिग बॉस से जुड़ीं कई चीजों पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान अब्दु ने बिग बॉस के घर के अपने अनुभव साझा किए, साथ ही उन्होंने साजिद खान के बारे में भी बात की।
Dharmendra: अपनी यादों का पिटारा खोल धर्मेंद्र ने साझा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, फैंस बोले 'हीमैन'
2 of 4
अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्दु के मुताबिक घर में साजिद ने उनके साथ कुछ ऐसा किया था, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा था। बकौल अब्दु साजिद ने उनका भरोसा तोड़ दिया था। अब्दु और साजिद की जोड़ी शो की शुरुआत से ही देखने को मिली थी। अब्दु साजिद को अपना दोस्त मानते थे और उन पर आंख बंद करके भरोसा भी करते थे, लेकिन एक घटना के बाद अब्दु का विश्वास साजिद पर से घट गया। इस बात का जिक्र उन्होंने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद एक इंटरव्यू में किया है।
Trial By Fire: रियल लाइफ के कृष्णमूर्ति दंपति से मिले अभय देओल और राजश्री देशपांडे, फोटो शेयर कर कही यह बात
3 of 4
अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्दु बताते हैं कि जब साजिद ने उनके पीठ के पीछे आई लव टट्टी लिख दिया जिससे उन्हेंं बहुत दुख हुआ था। उन्होंने कहा कि रियल लाइफ में कभी-कभी यह अच्छा नहीं होता क्योंकि पूरी दुनिया यह शो देख रही थी। मेरे माता-पिता भी यह सब देख रहे थे। मुझे लगा कि साजिद आई लव निमृत लिखेंगे। मैंने उनसे बोला था कि ऐसे बर्थडे विश करना है।
Bollywood Celebs: मिसकैरेज के दर्द से गुजर चुकी हैं इन स्टार्स की पत्नियां, एक तो फिर कभी नहीं बन पाईं मां
4 of 4
अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन मेरी पीठ के पीछे कुछ और ही लिख दिया गया। मैं साजिद पर भरोसा करता था। इसके बाद मेरा उन पर से भरोसा कम हो गया। बता दें कि इस शो को साजिद खान ने भी अलविदा कह दिया है। अब्दु को घर से बाहर आने के अगले दिन ही साजिद खान भी बिग बॉस के घर से बाहर आ गए। इस दौरान शो में शिव, स्टैन, सुंबुल और निमृत काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे।
Shotgun Wedding: घर बैठे देख सकेंगे जेनिफर लोपेज की 'शॉटगन वेडिंग', भारत में लायंसगेट प्ले पर कब देगी दस्तक?