फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jennifer Lopez josh duhamel starrer Shotgun Wedding Release On 27 January on Lionsgate Play in India

Shotgun Wedding: घर बैठे देख सकेंगे जेनिफर लोपेज की 'शॉटगन वेडिंग', भारत में लायंसगेट प्ले पर कब देगी दस्तक?

Mon, 16 Jan 2023 04:45 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

जेनिफर लोपेज और जॉश डुहामेल स्टारर एक्शन कॉमेडी शॉटगन वेडिंग लायंसगेट प्ले पर रिलीज की जाएगी। यह भारत में 27 जनवरी 2023 को स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
Jennifer Lopez josh duhamel starrer Shotgun Wedding Release On  27 January on Lionsgate Play in India
Shotgun Wedding - फोटो : social media

विस्तार

जेनिफर लोपेज और जॉश डुहामेल स्टारर एक्शन कॉमेडी 'शॉटगन वेडिंग' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। हॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में शुमार जेनिफर लोपेज और जॉश डुहामेल की केमिस्ट्री 'शॉटगन वेडिंग' में देखने को मिलेगी। यह 27 जनवरी को लायंसगेट प्ले पर रिलीज की जाएगी। मार्क हैमर द्वारा लिखी गई 'शॉटगन वेडिंग' की कहानी एक द्वीप पर चल रही डेस्टिनेशन वेडिंग के दौरान की है, जहां लोगों का बदमाशों के द्वारा अपहरण कर लिया जाता है। इस बीच सभी जोड़ों को पता चलता है कि वे पहली बार एक दूसरे से प्यार में क्यों पड़े थे। 

विज्ञापन


वहीं, फिल्म की कहानी को लेकर बात करते हुए अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने कहा,हमारा कपल डार्सी और टॉम आखिरकार अपने सभी प्रियजनों के साथ एक डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे होते हैं, लेकिन कुछ भी प्लान के हिसाब से नहीं होता है। यहां बहुत से ट्विस्ट और सरप्राइजिंग चीजें होती हैं, लेकिन ये सब इस कहानी को मजेदार बनाता है। मुझे बस स्क्रिप्ट पसंद आई। मैं एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी करने के विचार से ही काफी उत्साहित थी, यह कुछ ऐसा है जो मैंने पहले नहीं किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े-Honey Singh: 'दीपिका ने उस समय मेरा बहुत साथ दिया'...हनी सिंह ने अपनी मेंटल हेल्थ पर किए चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड सुपरस्टार ने अपने कैरेक्टर के बारे में कहा, डार्सी एक वकील हैं जो अन्य लोगों के लिए लड़ती हैं। लेकिन जब बात खुद के लिए आती है तो वह सब कुछ देने के लिए तैयार रहती हैं। वह सभी के साथ ठीक है, लेकिन वास्तव में वह अपना ख्याल नहीं रखती हैं। वह किसी भी चीज को न बोलना नहीं जानती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इसमें ये अच्छा लगा कि यहां ब्राइ़डजिला की जगह आपके पास ग्रूमजिला है, इसमें लड़का नहीं लड़की कमिटमेंट से डरती है और शादी का आइडिया उसे समझ नहीं आता। डार्सी टॉम से प्यार करती हैं, लेकिन वास्तव में यह नहीं जानती कि वह असल में क्या चाहती है। बता दें कि यग लायंसगेट प्ले पर 'शॉटगन वेडिंग' 27 जनवरी 2023 को भारत में स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़े-Pathaan: 'पठान' की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, लोकेशन से लेकर फिल्म के सेट की दिखी झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed