बिग बॉस-16 से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, बिग बॉस ने अर्चना गौतम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल, प्राप्त जानकारी के मुताबिक अर्चना गौतम ने लड़ाई के दौरान शिव ठाकरे पर हाथ उठाया है। कहा जा रहा है कि झगड़े के दौरान अर्चना आगबबूला हो गई थीं और गुस्से में हाथापाई पर उतर आईं। इतना ही नहीं, अर्चना की वजह से शिव को चोट भी लग गई।
Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के साथ हाथापाई पर उतर आईं अर्चना गौतम, बिग बॉस ने दिखाया घर के बाहर का रास्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट लगने के बाद शिव ठाकरे ने बिग बॉस से नियमों के मुताबिक अर्चना गौतम को शो से बाहर करने की अपील की। बिग बॉस ने जांच पड़ताल के बाद अर्चना को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने वूट पर बिग बॉस का लाइव प्रसारण बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘द केरल स्टोरी’ पर मचा बवाल, राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र
बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अर्चना का नाम ट्रेंड कर रहा है। अभिनेत्री के फैंस पोस्ट शेयर कर उन्हें एंटरटेनमेंट क्वीन बता रहे हैं और उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिग बॉस के शो में अर्चना को स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा था। वह, टास्क से लेकर घर के मुद्दों तक हर किसी चीज में इन्वॉल्व होती दिखाई देती थीं। शुरुआत में उनका डायलॉग 'मारते-मारते मोर बना दूंगी' काफी पॉप्युलर हुआ था। अब लोग इसी डॉयलॉग का इस्तेमाल कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शिव को मारते-मारते वह खुद मोर बन गईं'।
यह भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'बाप' का धांसू पोस्ट, गैंगस्टर के लुक में नजर आए जैकी, संजय, मिथुन और सनी देओल
बता दें कि शो से पहले अर्चना बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता की स्टूडेंट रही हैं और चुनाव में भी उतर चुकी हैं। हालांकि उन्हें चुनाव में करारी हार का सामन करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सितारों की हरकतों से परेशान हो चुके हैं पड़ोसी, शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस थाने