फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story teaser controversy MP John Brittas writes to union home minister urging him to take action

The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ पर मचा बवाल, राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र

Wed, 09 Nov 2022 03:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 09 Nov 2022 03:39 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनसे सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे फिल्म 'द केरल स्टोरी' के टीजर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
The Kerala Story teaser controversy MP John Brittas writes to union home minister urging him to take action
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। केरल के डीजीपी के फिल्म के टीजर पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने के बाद अब राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनसे फिल्म के टीजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सांसद का कहना है कि फिल्म केरल को बदनाम कर रही है।

विज्ञापन

राज्य को बदनाम करने का इरादा होने की कही बात
राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास का पत्र को एएनआई की ओर से ट्विटर पर शेयर किया गया है। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनसे सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हो रहे फिल्म 'द केरल स्टोरी' के टीजर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, 'यह झूठी जानकारी फैला रहा है जो सार्वजनिक शांति को भंग कर सकता है और केरल को बदनाम करने का इरादा रखता है।'

Akshay Kumar: लगातार चार फ्लॉप देने के बाद अक्षय कुमार ने बदला अपना गेम प्लान, फैंस बोले- सर, आप महान हो

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
इससे पहले केरल के डीजीपी ने तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त को फिल्म के टीजर पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री को फिल्म के खिलाफ भेजी गई शिकायत के मद्देनजर यह आदेश दिया गया था। केरल पुलिस ने मामले को लेकर कहा था कि हाई टेक क्राइम इंक्वायरी सेल ने प्रारंभिक जांच कर ली है और इसकी रिपोर्ट डीजीपी को भेजी गई है। वहीं, अब राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास के शिकायत पत्र से फिल्म निर्माताओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Baap First Look Out: रिलीज हुआ 'बाप' का धांसू पोस्ट, गैंगस्टर के लुक में नजर आए जैकी, संजय, मिथुन और सनी देओल

विज्ञापन

क्यों हो रहा है विरोध
बता दें कि 3 नवंबर को फिल्म का टीजर जारी होते ही इसके खिलाफ विरोध शुरू हो गया था। टीजर के अनुसार फिल्म में बताया गया है रि 32 हजार लड़कियों का धर्मांतरण कराया गया था और आतंकवाद की आग में झोंक दिया गया था। लेकिन सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये आंकड़े गलत हैं और इससे राज्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही हैं।

An Action Hero: आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर में दिखा एक्टर का अनदेखा अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed