बिग बॉस 15 में जहां बिग बॉस जंगलवासियों का पहले ही दिन से घर में रहना काफी मुश्किल कर रहे हैं तो वही कोई है जो घरवालों के लिए थोड़ी नरम दिल है। दरअसल शो की शुरुआत में ही ये बताया गया था कि इस बार घरवालों के लिए घर में सरवाइव करना बिलकुल आसान नहीं होगा। घर को दो हिस्सों में बाटा गया, जहां एक तरफ सीजन के नए सदस्य प्राणी बनकर घर के जंगल में रहकर अपना गुजारा कर रहे हैं तो वही बिग बॉस ओटीटी से निकलकर आए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को बिग बॉस के आलीशान घर में रह रहे हैं।
Bigg Boss 15: विश्व सुंदरी ने दिखाया आलीशान घर में जाने का रास्ता, घरवालों को दिया पहला टास्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या था टास्क
दरअसल जंगल में रह रहे वासियों को विश्वसुंदरी ने एक टास्क सौंपते हुए बताया कि उन्होंने तालाब के नीचे एक जादुई किताब छुपाई है, जिसमें बिग बॉस के आलीशान घर में एंट्री लेने का जंगलवासियों के पास एक शानदार अवसर है। लेकिन इसके लिए जंगल में दो चक्र रखे गए जिसे बजर बजने तक जंगल में रह रहे कंटेस्टेंट्स को लगातार चलाना है।
तालाब में गया एक कंटेस्टेंट
इसी के साथ विश्वसुंदरी ने ये भी फरमान सुनाया कि जब तक बजर नहीं बजता तब तक एक कंटेस्टेंट को तालाब में पानी के अंदर रहना पड़ेगा, जैसे-जैसे राउंड पूरा होगा वैसे-वैसे जादुई किताब एक लेवल अप आती जाएगी और घरवालों को घर के अंदर जाने का ब्लू प्रिंट मिल जाएगा। लेकिन इसी के साथ घर के अंदर जाने के घरवालों को कुछ नियम भी बताए गए।
जोड़ना होगा रास्ता
जंगलवासियों ने लगातार मेहनत कर उस जादुई बॉक्स को हासिल कर लिया जिसमें वो किताब थी। उस किताब में बिग बॉस का फरमान था, जिसमें बिग बॉस ने ये आदेश दिया था कि अगर जंगलवासी बिग बॉस के आलीशान घर के अंदर जाने का रास्ता बना लेते हैं तो वो ये टास्क जीत जाएंगे और उन्हें बिग बॉस के जंगल से घर में एंट्री मिल जाएगी और घर के तीनों सदस्य सिर्फ तब तक ही सुरक्षित हैं जब तक घरवाले इस रास्ते को पूरा नहीं कर लेते।
ये करेंगे संचालन
बिग बॉस के टास्क में हमेशा एक संचालक होता है। लेकिन इस बार घर में रहने वाले शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट इस कार्य का संचालन करेंगे और इसी के साथ अगर उन्हें आगे नॉमिनेशन से सुरक्षित होना है तो इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि घरवाले उस रोड मैप को पूरा ना कर सके।