फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल ने पकड़ा जय भानुशाली का कॉलर, टास्क को लेकर दोनों के बीच हुआ घमासान

Wed, 06 Oct 2021 12:32 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 06 Oct 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal caught Jai Bhanushali's collar, a fight broke out between the two over the task
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो के शुरुआती दिनों में ही घर में लड़ाई झगड़े शुरु हो गए हैं। दरअसल, प्रतीक सजपाल का लगातार घर में किसी न किसी से झगड़ा हो रहा है। पिछले एपिसोड में प्रतीक जय से चाय के कप को लेकर लड़ते भी दिखे थे। जिसके बाद जय ने उन्हें उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। अब एक बार फिर घर में जय और प्रतीक के बीच लड़ाई हुई है। इतना ही जोनों के बीच लड़ाई धक्का मुक्की में तबदील हो जाती है। दरअसल बिग बॉस ने एक टास्क की घोषणा की थी और इसके लिए उन्होंने जंगलवासियों को घर का मैप दिया, ताकि आने वाले दिनों में उन्हें घर में रहने में आसानी हो। लेकिन प्रतीक ने उस मैप को चुराकर छिपा दिया। जिसके बाद घरवाले प्रतीक से बहस करते नजर आए। चलिए जानते हैं क्यों हुआ जय और प्रतीक में घमासान।

Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal caught Jai Bhanushali's collar, a fight broke out between the two over the task
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक ने मैप छिपाया
प्रतीक बिग बॉस द्वारा मिले मैप को छिपा देते हैं। जय भानुशाली और जंगल में रहने वाले अन्य लोग मैप को ढूंढते हुए घर के मुख्य एरिया में पहुंचे। इस मुख्य घर में प्रतीक के अलावा निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी को रहने की परमिशन है। ऐसे में जब घर में जय भानुशाली और बाकी लोग सोफा और बेड उठा-उठाकर मैप ढूंढने लगते हैं तो प्रतीक उन्हें रोकते हैं। प्रतीक मैप निकालकर फाड़ देते हैं। यह देख जय भानुशाली गुस्सा हो जाते हैं और वह प्रतीक को गालियां देते हैं।

Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal caught Jai Bhanushali's collar, a fight broke out between the two over the task
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

जय भानुशाली को आया गुस्सा
टास्क में छिड़ी जंग बवाल में बदल जाती है। जय को रोकने के लिए प्रतीक धक्का मुक्की करने लगते हैं। जय भानुशाली बिग बॉस से शिकायत करते हैं कि प्रतीक ने उनका कॉलर पकड़ने की हिम्मत कैसे की और उन्होंने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं वह प्रतीक को बाहरी दुनिया में मिलने की धमकी देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal caught Jai Bhanushali's collar, a fight broke out between the two over the task
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक ने तोड़ा शीशे का दरवाजा
प्रतीक और जय के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि दोनों गुस्से में एक दूसरे को गाली देने लगते हैं। करण, ईशान और निशांत भट्ट सभी प्रतीक को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रतीक घर के शीशे का दरवाजा को गुस्से में तोड़ देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Prateek Sahajpal caught Jai Bhanushali's collar, a fight broke out between the two over the task
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और घर अभी से दो हिस्सों में बट गया है। लगातार घर में किसी न किसी बात को लेकर घमासान हो रहा है। मगर आने वाले एपिसोड में ये बवाल और बढ़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed