बिग बॉस 15 में घरवालों के बीच रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है। ऐसे में मुख्य घर के अंदर जाने के लिए जंगलवासियों के बीच रेस तेज होती जा रही है। इस वक्त शो में बिग बॉस की तरफ से जंगलवासियों को ‘जहर का कहर’ टास्क दिया गया है, जिसमें जंगलवासियों को चार टीमों में बांट दिया गया है और इस टास्क की संचालक शमिता शेट्टी को बनाया गया है। शो में अब तक जो जंगलवासी एक-दूसरे के साथ खड़े होकर गेम खेलते नजर आ रहे थे। वहीं, इस टास्क के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ होते हुए साफ नजर आए रहे हैं। बिग बॉस के घर में जय भानुशाली और विशाल कोटियन काफी अच्छे दोस्त बन गए थे, लेकिन लगता है अब इस टास्क ने दोनों की दोस्ती में भी दरार ला दी है।
Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने जय भानुशाली के लिए कही यह बात, क्या दोनों के बीच पड़ने लगी दरार?
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन