फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगे टीना दत्ता- मानव गोहिल, मेकर्स ने किया अप्रोच

Tue, 14 Sep 2021 01:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 14 Sep 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tina Datta And Manav Gohil Approached For Salman Khan Show
टीना दत्ता-मानव गोहिल - फोटो : सोशल मीडिया

रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं जारी है। शो की हाइप बनाने के लिए इसके मेकर्स ने इसी से मिलता जुलता एक रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने ओटीटी ऐप वूट पर भी शुरू किया जिसकी मेजबानी करण जौहर कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का प्रोमो साझा किया था। मालूम हो कि ये शो जल्द ही कलर्स चैनल पर शुरू होगा और इसके लिए सारे प्रतिभागियों के नाम पहले से ही तय हो चुके हैं। शो की शुरुआत उस दिन होगी जिस दिन करण जौहर की मेजबानी में सिर्फ ओटीटी पर चल रहा शो 'बिग बॉस ओटीटी' संपन्न होगा। इस बार रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में कालजयी अभिनेत्री रेखा की भी आवाज सुनाई देगी। शो के प्रोमो में उनके अनोखे किरदार का भी खुलासा इसके मेकर्स ने किया है। शो का प्रीमियर अक्टूबर से होगा। 

Bigg Boss 15: Tina Datta And Manav Gohil Approached For Salman Khan Show
टीना दत्ता - फोटो : Instagram

अब चर्चा चल रही है कि कौन-कौन से कंटेस्टेंट सलमान खान के इस शो में नजर आएंगे। ऐसे में अब उनके नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 'उतरन' फेम टीना दत्ता और अभिनेता मानव गोहिल को अप्रोच किया है। खबरों की मानें तो टीना दत्ता से मेकर्स ने संपर्क किया है। टीना पहले से ही कलर्स चैनल का चेहरा रही हैं। इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं। 

Bigg Boss 15: Tina Datta And Manav Gohil Approached For Salman Khan Show
मानव गोहिल - फोटो : social media

खबरों की मानें तो 'बिग बॉस' के लिए टीना दत्ता को अप्रोच किया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टीना दत्ता शो में भाग लें सकती हैं। टीना के अलावा 'शादी मुबारक' फेम मानव गोहिल के नाम भी बिग बॉस सीजन 15 के लिए चर्चा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं है कि वे शो में हिस्सा लेंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tina Datta And Manav Gohil Approached For Salman Khan Show
सलमान खान-रेखा - फोटो : Amarujala
टेलीविजन पर प्रसारित होने जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के प्रोमो में सलमान खान जंगल में घूम रहे एक शिकारी के भेष में दिख रहे हैं। उन्होंने शिकारियों वाली वर्दी भी पहनी है और पेट पर एक बेल्ट बांध रखी है। प्रोमो की शुरूआत अभिनेत्री रेखा की आवाज में सुनाई देने वाले गाने से होती है। इसमें वह गा रही हैं, ‘ये क्या जगह है दोस्तों....’।  सलमान खान भी उनसे इस जगह के बारे में सवाल करते दिखाई देते हैं। इस पर रेखा की आवाज सलमान से पूछती है, ‘सलमान, पहचाना?’
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Tina Datta And Manav Gohil Approached For Salman Khan Show
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ को लेकर तमाम नाम चर्चा में रहे हैं। अभिनेता अर्जुन बिजलानी पहले ही ये जगजाहिर कर चुके हैं कि इस शो के लिए उनसे बातचीत हो चुकी है। हालांकि वह शो का हिस्सा बन रहे हैं या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। अभिनेत्री पूनम झावर का नाम भी इस सीजन के शो के लिए चर्चा में रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार के शो की थीम ऐसी रखी गई है जिसमें लोग युगल के रूप में शो में प्रवेश करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed