बिग बॉस सीजन 15 का आगाज हो चुका है। पहले ही दिन बिग बॉस के घर में घरवालों के बीच बहुत ही गहमा-गहमी देखने को मिली। एक तरफ जहां शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को बिग बॉस के शानदार और आलीशान घर में रहने का मौका मिला तो वही बाकी के सदस्य बिग बॉस जंगल के निवासी बने। स्टेज पर शो की शुरुआत शानदार हुई उतना ही शानदार रहा घर का पहला दिन। जहां सिर्फ बिग बॉस ने ही अपना गेम नहीं खेला बल्कि घरवालों के बीच भी लड़ाई देखने को मिली।
Bigg Boss 15: सिंबा नागपाल ने उठाया उम्र को लेकर सवाल, जय भानुशाली ने लगाई उनकी क्लास
जय भानुशाली को आया गुस्सा
सिंबा की ये बात सुनकर जय भानुशाली को काफी गुस्सा आया। सिंबा से सवाल करते हुए जय भानुशाली ने उनकी उम्र के बारे में पूछा। जय भानुशाली ने सिंबा से कहा, ‘तुम्हारी उम्र कितनी है’। जिसका जवाब देते हुए सिंबा ने कहा, ‘मेरी उम्र 25 साल है’। जिसका जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा, ‘मैं सिर्फ 36 साल का हूं, तो उम्र के फासले में इतना फर्क नहीं है और उम्र की बात मत करो शो में वो ठीक बात नहीं है’।
सिंबा ने मांगी माफी
जय भानुशाली की इस बात को सुनने के बाद सिंबा नागपाल ने खुद की सफाई देते हुए माफी मांगी। सिंबा ने कहा, ‘मेरे कहने का वो मतलब नहीं था’। लेकिन जय भानुशाली ने उनकी कोई भी बात सुनने से इन्कार कर दिया और साफ तौर पर वो ये कहते हुए नजर आए कि बिग बॉस के घर में ये सब बाते नहीं करना।
पहले भी सितारों की उम्र को लेकर उठे हैं सवाल
बिग बॉस के घर में इससे पहले भी सितारों की उम्र को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला सोनाली फोगाट और शिल्पा शिंदे जैसे सितारों की उम्र को लेकर बिग बॉस के घर काफी बवाल मच चुका है। जिसकी वजह से खुद सलमान खान ने वीकेंड के वार पर घरवालों की जमकर क्लास लगाई है।
ये तीन सदस्य आए घरवालों के निशाने पर
मौनी ने जैसे ही ये सवाल पूछा घर में थोड़ी गहमा-गहमी देखने को मिली। जहां सभी घरवालों ने एक-दूसरे का नाम लिया तो वहीं अधिकतर घरवालों के निशाने पर रहे ईशान सहगल, डॉनल बिष्ट और विधि पांडे। इन तीनों का इंप्रेशन घरवालों ने खुद पर सबसे खराब बताया। इस दौरान जय भानुशाली की डोनल बिष्ट और ईशान सहगल से लड़ाई भी होते हुए नजर आई।