टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' ने फैंस के दिलों में अपनी अहम जगह बनाई हुई है। इस शो में कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से फैंस को हंसाते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, इस शो में हर हफ्ते बॉलीवुड से जुड़े स्टार्स शिरकत करते हैं, जो कपिल शर्मा संग अपनी मजेदार बातचीत के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे करते हैं। इस हफ्ते भी ऐसा ही हुआ। रविवार को टेलीकास्ट हुए 'द कपिल शर्मा के' एपिसोड में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, गीता कपूर व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नजर आए। इस दौरान हर बार की तरह कपिल शर्मा ने सभी स्टार्स से ढेर सारी बातें कीं, तो साथ ही ये तीनों स्टार्स भी एक-दूसरे से मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं, इस शो में मस्ती-मजाक के दौरान मलाइका ने गीता कपूर को बेशर्म तक कह दिया। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
2 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में टेरेंस, मलाइका और गीता कपूर अपने अपकमिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' का प्रमोशन करने पहुंचे, जो जल्द ही सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इस दौरान सभी ने मिलकर खूब सारी बातें कीं। इसी बीच एपिसोड में कपिल शर्मा 'सोनी टीवी' के नाम पर गीता से एक मजाक करते नजर आए। कपिल ने गीता से कहा, 'कोई मत छोड़ो। सोनी को पकड़ कर रखो। लूट लो चैनल को।' कपिल की इस बात पर टेरेंस ने हामी भरी। उन्होंने कहा, 'सही है सही है। सुपर डांसर से आईबीडी (इंडियाज बेस्ट डांसर), आईबीडी से सुपर डांसर।'
3 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कपिल और टेरेंस की इस मस्ती मजाक में गीता कपूर भी उनका साथ देने लगीं। गीता कपूर ने कहा, 'सुपर डांसर से लेकर आईबीडी तक तो ठीक है। लेकिन इसके बाद निशाना कपिल शर्मा शो होना चाहिए।' गीता कपूर अपनी ये बात अर्चना की सीट की तरफ इशारा करते हुए कहती नजर आईं। इस दौरान जहां एक तरफ अर्चना ने जोर-जोर से हंसती हुई नजर आईं। तो दूसरी तरफ मलाइका ने गीता कपूर को 'बेशर्म' कह दिया।
4 of 5
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
गीता कपूर ने कहा कि, अगर उन्हें शर्म नहीं आ रही है तो मुझे क्यों आनी चाहिए? मैं उन्हें एक तरफ ले जाऊंगी और उसका ये सिंहासन ले लूंगी।' इस पूरे मस्ती मजाक के बीच अर्चना ने गीता को मारने का इशारा किया, जिसके बाद गीता ने तुरंत अर्चना से माफी मांगी। गीता ने कहा, 'सॉरी, सॉरी, आई लव यू अर्चना मैम, सॉरी।'
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
इसके अलावा, इस एपिसोड में कपिल शर्मा ने मलाइका से एक और मजेदार सवाल किया। उन्होंने पूछा कि, वह यहां अपने डॉग के साथ क्यों नहीं आईं, क्योंकि वह पैपराजी के कैमरे में रोज अपने डॉग के साथ ही वॉक करते हुए स्पॉट होती हैं। मलाइका अरोड़ा जैसे ही कपिल के इस सवाल का जवाब देने लगती हैं, तो उससे पहले ही टेरेंस और गीता एक्ट्रेस की वॉक की नकल उतारने लगे। वह इस दौरान दिखाने लगते हैं कि, मलाइका कैसे चलती हैं।