टेलीविजन के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए अब घर के सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शो में दर्शकों को हर दिन कई बवाल और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। एक और जहां वीआईपी सदस्य अपना गेम खेल रहे हैं। तो वही नॉन वीआईपी सदस्य भी वीआईपी कंटेस्टेंट्स को टक्कर देने की कोशिश में लगे हुए हैं।
हालांकि, बीते दिनों प्रसारित हुआ एपिसोड्स में वीआईपी कंटेस्टेंट्स में फूट पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, बिग बॉस ने हाल ही में सभी घर वालों को टिकट टू फिनाले वीक करने को दिया। इस टास्क के तहत वीआईपी सदस्यों में से किसी एक सदस्य को टिकट टू फिनाले वीक का सदस्य बनने का मौका दिया गया। लेकिन, वीआईपी सदस्य को फिनाले वीक में पहुंचाने का अधिकार पूरी तरह से नॉन वीआईपी सदस्यों को हाथ में दिया गया।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में बीते एपिसोड में किए गए टास्क और उसका परिणाम को लेकर वीआईपी सदस्य आपस में लड़ते नजर आए। दरअसल, बीते 2 एपिसोड के बाद से ही वीआईपी सदस्य दो खेमों में बंटे अगर आ रहे हैं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके तहत एक तरफ राखी, देवोलीना, रितेश और अभिषेक नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ चारों वीआईपी सदस्य के खिलाफ रश्मि देसाई अकेले अपना गेम खेलती नजर आईं। ऐसे में आज के एपिसोड में राखी, देवालीना और रश्मि के बीच जोरदार बहस बाजी देखने को मिली।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
दरअसल, लड़ाई बात की शुरुआत देवोलीना और रश्मि के बीच हुई बहस से होती है। देवोलीना और रश्मि की दोस्ती में बीते एपिसोड में दरारा पड़ती नजर आ रही है। ऐसे दोनों फिर एक- दूसरे पर स्वार्थी होने का आरोप लगाते हुए जोरदार बहस करती नजर आईं।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
वहीं, दोवलीना के जाने के बाद राख रश्मि को उल्टा- सीधे सुनाने लगती हैं। राखी कहती हैं कि अगर हम लोग प्लानिंग करते है तो तुम भी तो उमर के साथ बैठ कर नैनमटक्का करती रहती हो। राखी की यह बात सुन रश्मि काफी नाराज हो जाती हैं। इसके बाद दोनों के बीच एक तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान बात इस हद तक आगे बढ़ गई कि राखी ने रश्मि को चीप तक कह डाला।