बिग बॉस 15 अपने पहले ही दिन से सुर्खियों में बना हुआ है। घर में सभी कंटेस्टेंट्स दमदार गेम खेल रहे हैं। अब इस गेम को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने घर में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री करवा दी है। बिग बॉस 15 के घर में राजीव आदित्या बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर चुके हैं। घर में राजीव के आते ही पूरा माहौल बदल गया है क्योंकि राजीव बिग बॉस के घर में लगभग हर कंटेस्टेंट को जानते हैं। उनका अधिकतर कंटेस्टेंट्स के साथ एक स्पेशल बॉन्ड है, जिसमें शमिता शेट्टी भी शामिल हैं।
राजीव शमिता के राखी भाई हैं और इसी वजह से राजीव आदित्या को घर में देखकर शमिता काफी खुश हुईं। इतना ही नहीं, घर में शमिता ने सबको बताया कि राजीव उनके राखी भाई हैं। वहीं, इसके बाद घर में राजीव और शमिता बातचीत करते हुए नजर आए थे। इस दौरान राजीव ने शमिता को विशाल कोटियन को दूर रहने की सलाद ही। इतना ही नहीं, राजीव ने शमिता को वो सब कुछ भी बताया, जो विशाल खेल के शुरुआती दिनों में घर में शमिता के लिए बोला करते थे।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव आदित्या घर में एंट्री के बाद विशाल और शमिता के रिश्ते में फूट डालते नजर आए हैं। उन्होंने शमिता को विशाल के खिलाफ ढेर सारी बातें कहीं। राजीव ने कहा, विशाल पर बिल्कुल भरोसा नहीं करना। वो तुम्हें पागल बना रहा है। वो तुम्हें यूज करके आगे जाने की कोशिश कर रहा है। वो बिल्कुल भी भरोसा करने लायक नहीं है। अब तुम्हारा असली भाई आया है घर में। वो सारी बातें इधर से उधर करता है। वो कोई भाई नहीं है।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
राजीव की बातें सुनकर शमिता काफी हैरान हो गईं। शमिता कहती हैं, मम्मी ने बोला है कि भरोसा नहीं करना है। इस पर राजीव कहते हैं कि, सबने बोला है कि, विशाल पर भरोसा नहीं करना है। राजीव ने शमिता को ये भी कहा कि, अब उन्हें विशाल को अन्ना-अन्ना करना बंद कर देना चाहिए। अगर वो (विशाल) पूछे कि ऐसा क्यों कर रही है, तो बोल देना राजीव ने कहा है।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बाद में शमिता शेट्टी विशाल कोटियन से सारी बातें साफ करती हुई भी नजर आती हैं। वह किचन एरिया में विशाल से बात करती हैं। इस दौरान शमिता विशाल से कहती हैं कि, आपने बहुत गलतियां की हैं। आपने मेरा दिल दुखाया है और अगर घर में सभी लोग कह रहे हैं कि, आप बातें इधर-उधर करके बोलते हैं, तो ये गलत है। इस पर विशाल कहते हैं कि, मेरा और आपका गेम खेलने का तरीका अलग-अलग है। आपको भरोसा करना है करो, मैं आपको नहीं कहूंगा।
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बिग बॉस में आने के बाद राजीव आदित्या ने ईशान सहगल को माइशा संग उनके लव एंगल पर फटकार लगाई। राजीव ने उन्हें गेम खेलने की सलाह दी, जिसके बाद ईशान और माइशा के बीच भी बहस देखने को मिला।