शो का लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उनके इंतजार का समय खत्म हो चुका है। शो 2 अक्तूबर से ऑन एयर होने जा रहा है। 'बिग बॉस 15' में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिनमें से कुछ लोगों के नाम का खुलासा पहले ही कर दिया गया है। इस बार भी शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। वहीं इस सीजन शो को जंगल थीम दिया गया है। सलमान ने शो को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन की अवधि 5 महीने की होगी। साथ ही जंगल थीम के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधाएं मिल पाएंगी। अब फैंस बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कब और कहां देख पाएंगे आप शो।
Bigg Boss 15 Grand Premiere: बेहद खास होगा इस बार का बिग बॉस, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड प्रीमियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन