कॉन्ट्रोर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 अपने टर्न और ट्विस्ट की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। घर में रोज नया बवाल देखने को मिल ही रहा है, लेकिन बिग बॉस की तरफ से भी कंटेस्टेंट्स के सामने कई तरह की नई परेशानियां खड़ी की जा रही हैं। बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को नियम तोड़ने पर सजा सुनाई थी और सभी को जंगलवासी बना दिया था। इसके बाद बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को मुख्य घर में जाने का एक मौका दिया।
प्रतीक और जय के बीच हुई बहस
कंटेस्टेंट्स के लिए ‘टिकट टू मुख्य घर’ टास्क हुआ, जिसमें जोड़ियों के रूप में कंटेस्टेंट्स खेल रहे हैं। इस टास्क में विजेता की रकम को दांव पर लगाकर कंटेस्टेंट्स घर में पहुंच रहे हैं। इस टास्क में प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली एक टीम में हैं। लेकिन जय विनिंग अमाउंट के पैसों के जरिए घर में जाना नहीं चाहते, जिस वजह से वह प्रतीक का भी खेल बिगाड़ रहे हैं। जय ने प्रतीक के सारे नोट फाड़ दिये थे, जिस वजह से दोनों के बीच काफी बहस हुई।
2 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
टास्क खत्म होने के बाद निशांत ने बनाया प्लान
इस टास्क के अब तक तीन राउंड हो चुके हैं, जिसमें प्रतीक कुछ भी नहीं कर पाए। वहीं, टास्क खत्म होने के बाद प्रतीक और निशांत अकेले गार्डन एरिया में स्ट्रैटजी बनाते हुए नजर आए थे। निशांत इस टास्क में संचालक की भूमिका निभा रहे हैं। प्रतीक गार्डन एरिया में निशांत से कहते हैं कि मैं पांच क्या सौ नोट भी बना दूंगा। इस पर निशांत कहते हैं कि, तू अब कैसे भी बनाकर लेकर आ। निशांत की इस बात पर प्रतीक कहते हैं, तू फेयर रहे।
3 of 4
निशांत भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक की इस बात पर निशांत कहते हैं कि, मैं अपने हिसाब से खेलूंगा। जजमेंट मेरा है मैं खुद देखूंगा क्या होता है। मैं अब हर चीज उसके (जय) ऊपर फोडूंगा। मैं तुझे बोल रहा हूं कि, तू पहले ही करके रख दे। लोगों को जितनी भी गालियां देनी हैं देने दे।’ निशांत की इस बात से साफ है कि, वह प्रतीक को मुख्य घर में भेजने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे।
4 of 4
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
चार कंटेस्टेंट ने मुख्य घर में बनाई जगह
‘टिकट टू मुख्य घर’ टास्क में चार कंटेस्टेंट्स जीत चुके हैं। करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और शमिता शेट्टी इस टास्क को जीतकर मुख्य घर में पहुंच गए हैं।