टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है और धीरे धीरे इसका सफर और भी दिलचस्प होता जा रहा है। एक के बाद एक हो रहे ड्रामे, हंगामे और एलिमिनेशन्स ने घरवालों की दिल की धड़कन बढ़ा दी है। हाल ही में शो में एकता कपूर अभिनेत्री सुरभि चंदना और अनीता हसनंदानी के साथ सलमान के शो में पहुंची थी। इस दौरान सबने कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार खेल खेले तो वहीं सलमान खान ने घरवालों पर डबल एलिमिनेशन का बम फोड़ा।
चर्चा में थी मायशा और ईशान की प्रेम कहानी
शनिवार को मायशा अय्यर घर से कम वोट मिलने के वजह से बेघर हो गईं तो वहीं अब उनके साथ ईशान सहगल को भी बेघर किया जा चुका है। बिग बॉस के शो में मायशा और ईशान अपनी प्रेम कहानी को लेकर काफी सुर्खिया बटोर रहे थे लेकिन अब अचानक से आए एलिमिनेशन के इस ट्विस्ट ने शो को और भी दिलचस्प बना दिया है।
2 of 5
ईशान सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान जब वीकेंड के वार पर आए तो सबसे पहले उन्होंने ईशान से पूछा कल मायशा अय्यर घर से बेघर हो चुकी हैं वह कैसा महसूस कर रहे हैं, जिसका जवाब देते हुए ईशान ने कहा, ‘उन्हें काफी बुरा लग रहा है कि मायशा घर में नहीं है और इसकी वजह से वह कल काफी रोए भी हैं। सलमान ने ईशान को जवाब देते हुए कहा कि, 'मैंने दो तीन हफ्ते पहले ही तुम दोनों को समझाया था कि अपना गेम खेलो'।
3 of 5
ईशान सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने ईशान से आगे कहा, 'तुम दोनों का गेम बहुत ही वीक था, क्योंकि शो में तुम दोनों उतना योगदान नहीं दे रहे थे। इसी के साथ सलमान खान ने ये भी कहा कि ये लव शो नहीं है। तुम दोनों के लव एंगल में भी वो खुशी मस्ती नहीं थी जो दर्शक देखें। आप दोनों एक-दूसरे में इतना खो गए थे कि घर में आप अपने कनेक्शन बनाना ही भूल गए'।
4 of 5
ईशान- मायशा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार घर में डबल एविक्शन होने वाला है इसका अंदाजा घरवालों को भी नहीं था। सलमान खान ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें सभी घरवालों को यह बताना था कि करण और जय में से कौन घर का हीरो है और कौन घर में जीरो है। ईशान का जब नंबर आया तो उन्होंने जय भानुशाली को जीरो का टैग दिया और कहा कि अगर वो चाहते तो मायशा आज इस घर में होती। हालांकि बहसबाजी के बाद ईशान घर से चले गए।
5 of 5
ईशान- मायशा
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में ईशान और मायशा की प्रेम कहानी किसी को भी समझ नहीं आ रही थी। जहां शो में धीरे धीरे कनेक्शन बनता है तो वहीं एक हफ्ते के अंदर ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। घरवालों को भी उनकी नजदीकियां अच्छी नहीं लगती थीं। यहां तक कि सलमान ने भी एक बार उन्हें बताया था कि वह जो भी करते हैं वह सब टीवी पर आता है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में घर में और कौन से ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं।