बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत में ही काफी तहलका मच गया। घरवालों की एक-दूसरे से तकरार देखने को मिली तो वहीं कई कंटेस्टेंट ऐसे भी रहे जिनके बीच खूब प्यार देखने को मिला। बिग बॉस के घर में कई ग्रुप्स भी बने तो वहीं कोई घरवालों के निशाने पर रहा। शमिता शेट्टी के बाद घर के दूसरे कैप्टन बने निशांत भट्ट। दरअसल बिग बॉस के मुख्य घरवालों के बीच एक टास्क हुआ और इस टास्क में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और जय भानुशाली ने हिस्सा लिया और इस टास्क का संचालन किया तेजस्वी प्रकाश ने।
Bigg Boss 15: कैप्टन बनते ही निशांत भट्ट के दिखे असली रंग, इन 8 कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशांत भट्ट को दी पावर
बिग बॉस के घर में कैप्टन के पास हमेशा एक खास पावर होती है। दरअसल घरवालों ने कई नियमों का उल्लंघन किया जिसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को तीन सजा दी। दो सजाओ के बाद बिग बॉस ने निशांत भट्ट को कैप्टन होने के नाते ये पावर दी कि उन्हें घर के किन्ही भी आठ कंटेस्टेंट को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट करना है। जिसके बाद सभी घरवाले काफी हैरान रह गए।
इन आठ कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट
निशांत भट्ट के हाथ में जैसे ही पावर आई उन्होंने घर के आठ सदस्यों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया। करण कुंद्रा को अपनी दोस्तों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखने वाले निशांत भट्ट ने उन्हें भी इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया। निशांत ने कारण बताते हुए जिन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया उनमें ईशान सहगल, मायशा अय्यर, उमर रियाज, सिंबा नागपाल, अफसाना खान, शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा और विशाल कोटियन शामिल हैं।
उमर रियाज को आया गुस्सा
उमर रियाज निशांत के इस फैसले से नाखुश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘बहुत ही फेयर गेम की बात कर रहे थे, मैंने विधि का नाम लिया मैं कभी भी विधि का नाम नहीं लेता। प्रतीक ने सबसे पहले शीशा तोड़ा और नियम तोड़ा, लेकिन मैंने विधि का नाम इसलिए लिया क्योंकि गेम के अनुसार कौन महत्वपूर्ण है। इसने अपने दोस्त को बचाया और बोला मैं कैप्टन हूं मैं फेयर खेलूंगा। नाम लिया वो दिक्कत नहीं है बस सबको मौका मिलना चाहिए’।
इस तरह से खुद को बचा सकते हैं कंटेस्टेंट
दरअसल नॉमिनेट हुए सदस्यों को बिग बॉस खुद को सुरक्षित करने का एक मौका देते हैं, जिसमें से आठ कंटेस्टेंट में से एक-एक कंटेस्टेंट को रूम ऑफ इल्यूजन में जाकर इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। वो कौन होंगे जो चार कंटेस्टेंट इल्यूजन रूम में जाएंगे इसका फैसला आठ कंटेस्टेंट ही लेंगे और खुद को सुरक्षित कर पाएंगे।