टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस घर में रोज नए बवाल देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ घर में चल रहा माइशा अय्यर और ईशान सहगल का लव एंगल फैंस को समझ को नहीं आ रहा है, तो दूसरी तरफ घर में लड़ाई-झगड़ा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है, जिस पर टीवी के सेलिब्रिटीज भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना नहीं, घर में हो रही लड़ाई की वजह से कंटेस्टेंट्स को सलमान खान भी फटकार लगा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी किसी पर कोई असर होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
Bigg Boss 15: विशाल कोटियन ने अफसाना खान को बाल पकड़कर घसीटा? इस वीडियो को देख भड़के लोग
दरअसल, ये वीडियो अफसाना खान के फैन क्लब द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, खेल के दौरान विशाल ने अफसाना को उनके बाल पकड़कर घसीटा है। हालांकि, वीडियो में कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। लेकिन ये जरूर देखा जा सकता है कि, विशाल अफसाना को पीछे की तरफ खींच रहे हैं और अफसाना जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। साथ ही विशाल को ऐसा नहीं करने के लिए कह रही हैं।
As it is clearly visible in this video that, #AfsanaKhan ko usake baal pakad kar ghasita jaa raha hai,
How Painful..
But She didn't blame anyone for this bcz at that time all of them were trying for a piece of map
She is not intrstd in playing sympathi card#BiggBoss15 #BB15 pic.twitter.com/Mcnm3ljmM6
इस वीडियो पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘ओह नहीं, ये वाहियात है। क्यों इसे पॉइंट आउट नहीं किया गया? Shi shi shi @ColorsTV #BiggBoss15।’ बता दें कि, काम्या पंजाबी बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं और वह अक्सर कंटेस्टेंट्स के खेल पर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं।
Oh no 😳 it’s disgusting as hell! Why wasn’t this pointed out ? Shi shi shi @ColorsTV #BiggBoss15 https://t.co/pBPWmBQJIa
बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने इस मामले को पूरी तरह जानने की बात कही है। उन्होंने लिखा है, ‘ये बेहूदा है। कभी कभी हम सिक्के के दूसरे पहलू के बारे में नहीं जानते।’