फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Contestants clash in front of Salman Khan at the premiere of the show Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue

Bigg Boss 15: प्रीमियर पर सलमान खान के सामने भिड़े प्रतिभागी, उमर रियाज और ईशान सहगल में हुई बहसबाजी

Sun, 03 Oct 2021 01:13 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Oct 2021 01:13 AM IST
सार

अक्सर शो शुरू होने का बाद सदस्य घर में रहते हुए एक-दूसर से भिड़ते नजर आते हैं। लेकिन, इस बार शो के शुरू होते ही पहले एपिसोड में ही इस शो ने अपना रंग दिखा दिया।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Contestants clash in front of Salman Khan at the premiere of the show Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue
उमर रियाज और ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस का अक्सर विवादों को लेकर चर्चा में बना रहता है। ऐसे में शो में होने वाले झगड़े और बवाल इसमें मसाले का काम करते हैं। हालांकि, अक्सर शो शुरू होने का बाद सदस्य घर में रहते हुए एक-दूसर से भिड़ते नजर आते हैं। लेकिन, इस बार शो के शुरू होते ही पहले एपिसोड में ही इस शो ने अपना रंग दिखा दिया। शो में कंटेस्टेंस की एंट्री के दौरान उमर रियाज और ईशान सहगल आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन

दरअसल, शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट को बचाव बाजार से अपने साथ कुछ सामान घर ले जाने का मौका दे रहे थे। हालांकि, इसके लिए प्रतिभागियों को एक-दूसरे से मुकाबला करना था। इसी क्रम में सलमान ने स्टेज पर मौजूद उमर रियाज और इशांत सहगल को बचाव बाजार से सामान ले जाने के लिए मुकाबला करने को कहा। इस दौरान सलमान ने स्टेज पर उन्हीं के साथ मौजूद डॉनल बिष्ट को इस मुकाबले का नतीजा सुनाने का काम सौंपा।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Contestants clash in front of Salman Khan at the premiere of the show Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue
उमर रियाज और ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

मुकाबले के दौरान दोनों के हाथों में एक-एक पंचिंग बैग दिया गया। इस पंचिंग बैग की मदद से जो कंटेस्टेंट दूसरे को पहले गिरा देता वह यह टास्क जीत जाता। टास्क करने के दौरान उमर ने गलती से ईशान के सिर पर वार कर दिया, जिससे ईशान भड़क उठे और फिर वह भी आक्रामक हो गए। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ने लगी जिसे आखिरकार मुश्किल से शांत कराया गया। 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Contestants clash in front of Salman Khan at the premiere of the show Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

आज से शुरू शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का ग्रैंड प्रीमियर अपने नए तौर-तरीकों के लिए काफी चर्चा में है। इस दौरान कई नई चीजें शो में दिखाई गईं, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। प्रतिभागियों की अलग-अलग तरह से एंट्री और बिग जी द्वारा उन्हें शो में लाना एकदम अलग था।

 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Contestants clash in front of Salman Khan at the premiere of the show Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, शो की एंडिंग भी अचानक हुई, जिससे फैंस काफी परेशान हुए। दरअसल, अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्रॉफ की एंट्री के बाद शो अचानक खत्म हो गया। इसके बाद अचानक शो में घोषणा होती है कि बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागी अगले दिन शो में शरीक होंगे। इसके साथ ग्रैंड प्रीमियर शो खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed