बिग बॉस: उमर रियाज की बढ़ीं मुश्किलें, डिजाइनर ने दर्ज कराया केस, बायकॉट का बोर्ड लेकर सड़क पर उतरा
मीडिया के सामने रखी बात
Breaking #BiggBoss15#FaizAnsari Talks to media after filing police complaint against #UmarRiaz regarding his desingner cloths in the house pic.twitter.com/XgvcqARfmm
फैज ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि उमर रियाज की पीआर टीम जब भी उनकी कोई तस्वीर शेयर करती है तो उन्हें उस पोस्ट में सही तरीके से टैग नहीं करती है। फैज का कहना है कि ऐसा करना गैर-कानूनी है। फैज के मुताबिक शो शुरू होने से पहले ये डील हुई थी कि उमर की तस्वीरों को शेयर करते हुए फैज के ब्रांड का नाम भी अच्छे से हाइलाइट किया जाएगा लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
बायकॉट का बोर्ड लेकर उतरे
उमर के खिलाफ फैज ने सड़क पर उतरकर विरोध भी दर्ज कराया। फैज बायकॉट उमर का बोर्ड लेकर मीडिया के सामने उतरे थे। फैज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अभी तक उमर रियाज की टीम की तरफ से फैज के इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है।
आसिम रियाज के भाई हैं उमर
इस बार के बिग बॉस में हिस्सा ले रहे उमर रियाज, पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और मॉडल आसिम रियाज के भाई हैं। आसिम ने अपने सीजन में जमकर बिग बॉस हाउस में धमाल मचाया था। उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती और फिर दुश्मनी लोगों ने खूब पसंद की थी। आसिम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के बीच का प्यार भी काफी सुर्खियों में रहा था।