फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अफसाना खान और विधि पंड्या का हुआ घर में झगड़ा, आपस में की धक्का-मुक्की

Tue, 05 Oct 2021 01:09 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 05 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 big contestant afsana khan threatens to hit vidhi pandya during big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 पहले ही दिन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। पहले ही दिन से कई घरवालों के असली रंग दर्शकों को देखने को मिल रहे हैं। पहले इंप्रेशन के बाद घरवालों के रिश्तों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दूसरे ही दिन कई घरवालों का आपस में बड़ा झगड़ा देखने को मिला। एक तरफ जहां जय और प्रतीक का सफाई को लेकर झगड़ा हुआ तो वहीं अफसाना खान की भी कई घरवालों से जमकर बहसबाजी हुई। लेकिन बिग बॉस की सदस्य विधि के साथ उनकी बात इतनी अधिक बिगड़ गई कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।



क्या था मामला

दरअसल बिग बॉस ने जंगल में रह रहे सदस्यों से उनका सामान लिया। जिसके बाद घर में काफी गहमा- गहमी देखने को मिली। इस बीच जहां सभी लड़कियां अपने सामान का बचाव करती हुईं नजर आईं तो वही अफसाना खान ये बोलती हुई दिखाई दी कि बिग बॉस के नियम हैं। अफसाना लगातार कुछ न कुछ बोल रही थी, जिसके बाद विधि पांडे उनके पास गईं और उन्हें शांत होने के लिए कहा।

Bigg Boss 15 big contestant afsana khan threatens to hit vidhi pandya during big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अफसाना को आया गुस्सा

विधि ने जैसे ही अफसाना को ये कहा कि आप बीच में मत बोलिए तुरंत ही अफसाना का पारा हाई हो गया और वो विधि पर बुरी तरह से चिल्लाने लगी, जिसके बाद विधि ने भी अफसाना को कई जवाब दिए। अफसाना इतना ज्यादा गुस्से में आ गईं कि वह विधि को ये कहती हुई नजर आईं कि तेरे से नहीं सीखूंगी मैं कि मुझे बिग बॉस के घर में कैसे रहना है।

Bigg Boss 15 big contestant afsana khan threatens to hit vidhi pandya during big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अफसाना ने दिया विधि को धक्का

विधि की तरफ से लगातार मिल रहे जवाब से अफसाना काफी गुस्से में नजर आईं। अफसाना बातों-बातों में विधि के घर पर भी गईं, जिसके बाद विधि ने भी उन्हें खरी खोटी सुनाई। अफसाना विधि की बातों से इतना अधिक तिलमिला गईं कि वो उन्हें धक्का-मुक्की करने के आगे आ गईं, जिसके बाद घरवालों ने बीच में आकर दोनों की लड़ाई शांत करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 big contestant afsana khan threatens to hit vidhi pandya during big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने दिया विधि का साथ

अफसाना जबसे घर में आई हैं उनकी लड़कियों से काफी लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अफसाना और विधि के बीच जब लड़ाई हुई तो तेजस्वी ने विधि का साथ देते हुए अफसाना को कहा, ‘आपसे कोई बात नहीं कर रहा है, आप ही हर किसी के बीच में आ रही हैं’। इसी के साथ जब अफसाना विधि के पास आईं तो तेजस्वी ने कहा, ‘आप हाथ लगा के दिखाइए’।

विज्ञापन
Bigg Boss 15 big contestant afsana khan threatens to hit vidhi pandya during big fight
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बीच में आए विशाल कोटियन

जहां घरवाले सभी इन दोनों की लड़ाई को रुकवाने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए तो वहीं विशाल कोटियन ने गुस्से में आकर अफसाना का हाथ पकड़ा और उन्हें विधि के पास ले जाकर कहा हिम्मत है तो उठा हाथ। जिसके बाद अफसाना और विशाल के बीच भी झगड़ा देखने को मिला। बिग बॉस का घर अब पूरी तरह से दंगल बनता हुआ दिखाई दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed