रियलिटी शो बिग बॉस 14 शुरू होते ही चर्चा में बना हुआ है। शो के सभी कंटेस्टेंट अपनी रणनीति और खेल की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर निक्की तंबोली के खेल को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स और बिग बॉस से दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही बिग बॉस शो की आलोचना भी की है।
Bigg Boss 14: निक्की तंबोली के सीनियर बनने पर भड़के लोग, कहा- 'शो में गलत दिखाया जा रहा है...'
दरअसल बिग बॉस के पहले वीकेंड का वार में किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बेघर नहीं किया गया, लेकिन सोमवार को प्रसारित होने वाले शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। जी हां, बिग बॉस 14 के दूसरे हफ्ते, शो से एक कंटेस्टेंट बेघर होगा। साथ ही नॉमिनेशन प्रक्रिया भी होगी। खास बात यह है कि घर के सदस्यों को कोई और नहीं बल्कि सभी फ्रेशर्स में सीनियर बनीं निक्की तंबोली करेंगी।
सोमवार को प्रसारित होने वाले शो का एक प्रोमो वीडियो कलर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस में मौजूद कंटेस्टेंट्स को निक्की तंबोली नॉमिनेट करती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद बिग बॉस एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर आने के निर्देश भी दे रहे हैं।
Hua #BB14 ke ghar mein nomination aur eviction ek hi din mein! #AbScenePaltega
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Catch it before TV on @VootSelect .@BeingSalmanKhan #BiggBoss14 #BiggBoss2020 #BiggBoss #BB14 @PlayMPL #DaburDantRakshak @TRESemmeIndia @LotusHerbals pic.twitter.com/ZGP00TT3B8
इस प्रोमो वीडियो को देखने को बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स बिग बॉस के मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। Misha garg नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'यह ठीक नहीं है कि सीनियर्स शो का हिस्सा हैं। वह ठीक से नहीं जानते कि हर कोई क्या कर रहा है। और टीवी पर क्या दिखा रहे हैं बिग बॉस वाले। इसलिए यह बहुत बड़ी पावर है उसके लिए'।
This is not done seniors are part of the show they don't knw what exactly everyone is doing aur tv pr kya dikha rhe bb wale so ye bht bdi power h unke liye
sabanew नाम की यूजर ने बिग बॉस के प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आप पूरी तरह से गलत हैं। अगर यह इस साल से ऐसा नहीं होता है, तो शो को दिसंबर से पहले बंद कर दिया जाएगा और टीआरपी आना बंद हो जाएंगी'। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बिग बॉस के इस प्रोमो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
You are going completely wrong, if this does not happen from this year, the show has to be closed before December and the TRP stops coming.
पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, कहा- 'आखिरी दम तक दुआएं...'