फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Beparwah Ahaan Panday Sharvari Wagh Action Drama Movie Release On This Date

बेपरवाह फर्स्ट लुक: गैंगस्टर बने अहान पांडे, किसके साथ लड़ाएंगे इश्क? यशराज ने जारी किया फिल्म का पहला पोस्टर

Mon, 26 Oct 2026 11:53 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 11:53 AM IST
सार

  • बॉलीवुड अभिनेता अहान पांडे की नई फिल्म का ऐलान हो गया है।
  • वह अली अब्बास जफर की फिल्म में शरवरी के साथ दिखाई देंगे।
  • सोमवार को मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया।

विज्ञापन
Beparwah Ahaan Panday Sharvari Wagh Action Drama Movie Release On This Date
अहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में शानदार डेब्यू करने वाले अभिनेता अहान पांडे की अगली फिल्म का पोस्टर, टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यशराज फिल्म्स ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का टाइटल 'बेपरवाह: फियरलेस इन लव' होगा, जिसमें अहान के साथ शरवरी नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन


इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। वहीं, आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन और इमोशन का तड़का देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

Beparwah Ahaan Panday Sharvari Wagh Action Drama Movie Release On This Date
अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
पहली बार साथ नजर आएंगे अहान और शरवरी
बॉलीवुड में नई जोड़ियों को देखने के लिए दर्शक हमेशा उत्साहित रहते हैं। अब अहान और शरवरी भी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में देखने को मिलता है कि अहान और शरवरी के किरदारों के चेहरे छिपे हुए हैं। एक तरफ अहान के हाथ में बंदूक नजर आ रही है, तो उनके चेहरा और कपड़े खून से सने हुए हैं। वहीं, शरवरी के साथ में गिटार नजर आ रहा है। पोस्टर में दोनों ने अपने सिर को टकराते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ अहान की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वो कह रहे हैं कि 'बेपरवाह है इश्क, क्या करूं? बेपरवाह, बेइंतहा करूं, कोई भी आए तो... सब तबाह, तबाह, तबाह करूं।' बता दें कि 'बेपरवाह' यशराज फिल्म्स के साथ जफर की पांचवीं कोलेबोरेशन होगी। उन्होंने पहले इस बैनर के लिए 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और  'टाइगर जिंदा है'  डायरेक्ट की हैं। 

विज्ञापन

Beparwah Ahaan Panday Sharvari Wagh Action Drama Movie Release On This Date
अनीत पड्डा-अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@yrf
अनीत पड्डा ने दिया रिएक्शन
इस पोस्ट पर अभिनेत्री और अहान पांडे की रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनीत पड्डा ने भी अपना रिएक्शन दिया है। अनीत ने कमेंट में लिखा, 'बेस्ट ऑफ बेस्ट! बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं।' फिलहाल फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन खबरों के अनुसार, अनुराग कश्यप की 'निशांची' में नजर आने के बाद ऐश्वर्य ठाकरे 'बेपरवाह' में विलेन की भूमिका में निभा सकते हैं।

कब रिलीज होगी 'बेपरवाह'?
अहान पांडे ने 'बेपरवाह' की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू कर दी थी। इसे खास तौर पर यूके में शूट किया गया। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता एक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, इससे पहले 'सैयारा' में उनकी रॉकस्टार वाली छवि देखने को मिली थी। फिल्म 'बेपरवाह' अगले साल 26 मार्च को गुड फ्राइडे वाले दिन रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed